प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने आज यानी रविवार को आकाशवाणी पर प्रसारित मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात' की 105वीं कड़ी में देशवासियों से अपने विचार साझा किए. इस दौरान पीएम ने 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मेरा युवा भारत नामक एक संगठन की नींव रखे जाने की घोषणा की, जो राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में देश के युवाओं को सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर प्रदान करेगा. पीएम ने पिछले कुछ वर्षों में खादी से जुड़े उत्पादों की बिक्री में हुए इजाफे का हवाला दिया.
उन्होंने देशवासियों से एक बार फिर अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों को खरीदने की अपील की और ‘आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा कि खादी की बिक्री बढ़ने का मतलब है इसका फायदा शहर से लेकर गांव तक में अलग-अलग लोगों तक पहुंचता है.इस बिक्री का लाभ बुनकरों, हस्तशिल्प कारीगरों, किसानों, आयुर्वेदिक पौधे लगाने वालों और कुटीर उद्योगों को मिलता है.
PM ने देशवासियों से ‘वोकल फोर लोकल' को प्राथमिकता देने का किया आग्रह
प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फोर लोकल' अभियान की ‘ताकत' बताते हुए देशवासियों से आग्रह किया वे जब भी पर्यटन या तीर्थटन पर जाएं, तो वहां के स्थानीय उत्पादों को जरूर खरीदें. उन्होंने लोगों से अपनी यात्रा के कुल बजट के कुछ हिस्से को स्थानीय उत्पादों की खरीदारी के लिए रखने का आग्रह किया. आगामी त्योहारों का उल्लेख करते हुए पीएम ने लोगों से अपनी खरीदारी में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया और कहा कि दृष्टि केवल छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी से सामान लेने तक सीमित नहीं है.
पीएम मोदी ने डिजिटल लेन-देन का उपयोग करने का अनुरोध किया
प्रधानमंत्री ने ऐसे उत्पादों को खरीदते समय डिजिटल लेन-देन का उपयोग करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा, ‘‘जब आप भारत में बने, भारतीयों द्वारा बनाए गए उत्पादों से अपनी दिवाली रोशन करेंगे और अपने परिवार की हर छोटी-मोटी आवश्यकता लोकल से पूरी करेंगे, तो त्योहार की जगमगाहट ज्यादा बढ़ेगी. साथ ही स्थानीय लोगों का जीवन शानदार बनेगा. इससे भारत भी आत्मनिर्भर बनेगा.''
31 अक्टूबर कोआजादी के अमृत महोत्सव का होगा समापन
सरदार पटेल की जयंती का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि इस अवसर पर 31 अक्टूबर को गुजरात में ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी' पर एकता दिवस से जुड़ा मुख्य समारोह होता है, लेकिन इस बार इसके अलावा दिल्ली में कर्तव्य पथ पर बहुत ही विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस दिन न सिर्फ अमृत कलश यात्रा का, बल्कि पिछले ढाई साल से चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव का भी समापन होगा.
'मेरा युवा भारत' संगठन की नींव रखेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि 31 अक्टूबर को ही एक बहुत बड़े राष्ट्रव्यापी संगठन की नींव रखी जा रही है और इस संगठन का नाम 'मेरा युवा भारत' होगा. उन्होंने कहा कि यह संगठन भारत के युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर देगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं