दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी भरे मैसेज लिखने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति ने दिल्ली मेट्रो में अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी वाले संदेश लिखे हैं. आरोपी बेहद पढ़ा लिखा है और वह एक नामी बैंक में काम करता है. साथ ही वो किसी पॉलिटिकल पार्टी से भी जुड़ा हुआ नहीं है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ऐसा लगता है की आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है, हालांकि मेडिकल के बाद ही इस बात की पुष्टि हो सकती है. 19 मई को पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर इंग्लिश में केजरीवाल के खिलाफ धमकी भरा मैसेज लिखा गया था. आम आदमी पार्टी ने इस मामले पर प्रेस कांफ्रेंस करके BJP और PMO पर आरोप लगाया था. आप ने इस पर एक ट्वीट भी किया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को सरेआम दी जा रही जान से मारने की धमकी ‼️
— AAP (@AamAadmiParty) May 20, 2024
PMO, BJP और नरेंद्र मोदी के इशारे पर राजीव चौक, पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर लिखी गई धमकी।
अरविंद केजरीवाल जी को कुछ भी होता है तो इसके लिए सीधे तौर पर बीजेपी और नरेंद्र मोदी ज़िम्मेदार होंगे। pic.twitter.com/vbbybDFSfJ
सीएम केजरीवाल को जान से मारने की धमकी भरे मैसेज लिखने के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. आरोपी बुलंदशहर का रहने वाला है और बरेली के एक नामी बैंक में काम करता है. पुलिस के मुताबिक आरोपी 33 वर्ष का है. वह बरेली के बैंक में लोन मैनेजर का काम करता है. वैसे वह किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ा है लेकिन वह सीएम केजरीवाल की कुछ रैलियों को अटेंड कर चुका है.
पुलिस के मुताबिक जांच के बाद ही आरोपी की मानसिक स्थिति के बारे में पता चल पाएगा. आरोपी ग्रेटर नोएडा एक संपत्ति की रजिस्ट्री कराने आया था. वह एक फाइव स्टार होटल में ठहरा था और 19 मई को मैसेज लिखने के बाद वापस चला गया था.
यह भी पढ़ें :
स्वाति मालीवाल मामले में LG ने केजरीवाल पर साधा निशाना, AAP ने बताया 'BJP की नई साजिश'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं