आम आदमी पार्टी की स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) से मारपीट मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना (VK Saxena) के बयान पर अब AAP ने पलटवार किया है. पार्टी ने कहा है कि उपराज्यपाल की चिट्ठी से साबित हुआ है कि स्वाति मालीवाल भाजपा के लिए काम कर रही हैं. साथ ही कहा कि चुनाव में भाजपा रोज नई साजिश लेकर आ रही है. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना (VK Saxena) ने इस मामले में बयान जारी कर दुख जताया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं.
आम आदमी पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि कभी शराब घोटाला, कभी स्वाति मालीवाल, कभी विदेशी फंडिंग के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव तक रोजाना नए हथकंडे अपनाएगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साथ ही पार्टी ने कहा, "BJP बुरी तरह से हार रही है. अब मोदी जी की डूबती नैया को स्वाति मालीवाल का सहारा है." साथ ही कहा कि स्वाति मालीवाल के जरिये वो अपना चुनाव उठाना चाह रहे हैं.
स्वाति मालीवाल ने फोन कर बताई LG को अपनी पीड़ा
इससे पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बयान जारी कर कहा कि स्वाति मालीवाल ने बेहद पीड़ा से मुझे फोन किया और अपने दर्दनाक अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा कि मालीवाल मेरे और मेरे कार्यालय के प्रति शत्रुतापूर्ण और स्पष्ट रूप से पक्षपातपूर्ण रही हैं, अक्सर मेरी अनुचित आलोचना करती हैं, फिर भी उनके खिलाफ की गई शारीरिक हिंसा और उत्पीड़न अक्षम्य और अस्वीकार्य है.
Statement issued by Hon'ble Lt. Governor pic.twitter.com/BTuF5bEcD8
— Raj Niwas Delhi 🇮🇳 (@RajNiwasDelhi) May 21, 2024
उपराज्यपाल ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना
उपराज्यपाल ने बयान में कहा, "सबसे परेशान करने वाली बात यह है कि कथित अपराध स्थल मुख्यमंत्री का ड्राइंग रूम था, जबकि वह घर में मौजूद थे और उनके सबसे करीबी सहयोगी ने एक महिला के साथ जो अकेली थी ऐसा किया. राज्यसभा के उनके साथी सदस्य ने मीडिया के सामने उनकी बात की पुष्टि की और आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री दोषी अपने सहयोगी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे. इसके बाद, जाहिर है कि सर्वोच्च पदाधिकारी के आदेश पर इस मामले में पूरी तरह से यू-टर्न ले लिया गया. यह अकल्पनीय और चौंकाने वाला है."
साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि कम से कम शिष्टाचार के कारण मेरे मुख्यमंत्री टाल-मटोल करने के बजाय साफ-सुथरा बयान देते. उनकी चुप्पी महिलाओं की सुरक्षा पर उनके रुख के बारे में बहुत कुछ बताती हैं.
महिला सुरक्षा के मुद्दे पर ऐसी घटनाएं शर्मनाक : LG
बयान में उन्होंने कहा कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है और दुनिया भर के पूरे राजनयिक समुदाय का घर है. महिला सुरक्षा के मुद्दे पर ऐसी घटनाएं शर्मनाक और असंवेदनशील हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि तिरस्कारपूर्ण सरकारी प्रतिक्रिया से दुनिया भर में भारत की छवि खराब होती है. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले को निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा.
ये भी पढ़ें :
* स्वाति मालीवाल मारपीट केस : "जिस पार्टी की सरकार, उसी की महिला सांसद के साथ दुर्व्यवहार..." : सुधांशु त्रिवेदी
* पलटवार को तैयार स्वाति मालीवाल, तब मुझे लेडी सिंघम कहते थे...तुम्हे कोर्ट लेकर जाऊंगी
* "आरोपी को बचाने के लिए सड़कों पर उतर रही है AAP, मनीष सिसोदिया होते तो..." : स्वाति मालीवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं