मेट्रो पुलिस (Metro Police) ने दिल्ली के कृष्णा नगर के रहने वाले 39 साल के संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि संजीव मेट्रो ट्रेन में एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था, इतना ही नहीं वो मेट्रो से उतरने के बाद भी स्टेशन पर पीड़ित का पीछा कर रहा था. मेट्रो पुलिस के डीसीपी जितेंद्र मणि के मुताबिक- 21 अप्रैल को एक महिला शिकायतकर्ता थाना-यमुना बैंक मेट्रो डिपो पहुंची और अपना लिखित बयान दिया.
महिला के मुताबिक- जब वह कड़कड़डूमा स्टेशन से ब्लू लाइन मेट्रो में सवार हुई थी तो ट्रेन में बहुत भीड़ थी और एक व्यक्ति जो उसके बगल में खड़ा था, वो उसके साथ छेड़खानी करने लगा. वो लगातार पीड़ित को गलत तरीके से टच कर रहा था. जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने नजरअंदाज कर दिया, इसके बाद पीड़ित ने यात्रियों से ट्रेन को तुरंत रोकने के लिए कहा, हालांकि आपातकालीन बटन उसकी पहुंच से दूर था, इसलिए वह यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन से उतर गई.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आरोपी भी लड़की के साथ उतर गया और पीड़ित से बात करने की कोशिश करने लगा. इस बीच किसी ने भी पीड़ित की मदद नहीं की. काफी देर बाद एक दूसरी महिला यात्री ने पुलिस को फोन किया और उन्हें घटना के बारे में सूचित किया. शिकायतकर्ता के बयान पर धारा 354 आईपीसी के तहत केस दर्ज मेट्रो में लगे. सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये आरोपी को प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि ये गलती से हुआ है, क्योंकि उस समय मेट्रो में भारी भीड़ थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं