विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2020

संसद में जिंदा कारतूस के साथ घुसने की कोशिश कर रहा था शख्स, पूछताछ के बाद किया गया रिहा

जिंदा कारतूस के साथ संसद में घुस रहे एक युवक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया. हालांकि बाद में पूछताछ के बाद उसे रिहा कर दिया गया.

संसद में जिंदा कारतूस के साथ घुसने की कोशिश कर रहा था शख्स, पूछताछ के बाद किया गया रिहा
प्रतीकात्मक फोटो.
  • जिंदा कारतूस के साथ एंट्री की कोशिश कर रहा था शख्स
  • सुरक्षाकर्मियों को जांच के दौरान अख्तर के पर्स से मिला कारतूस
  • गाजियाबाद का रहने वाला है अख्तर खान
नई दिल्ली:

जिंदा कारतूस के साथ संसद में घुस रहे एक युवक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि युवक का नाम अख्तर खान है और वह संसद के गेट नंबर-8 से अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने अख्तर खान के पास से तीन जिंदा कारतूस बरामद किए. पुलिस ने बताया कि 44 वर्षीय अख्तर खान गाजियाबाद का रहने वाला है और उसके पिता का नाम शब्बीर खान है.


सुरक्षाकर्मियों को जांच के दौरान अख्तर खान के पर्स से तीन जिंदा कारतूस मिले. इसके बाद उसे संसद में प्रवेश नहीं दिया गया और पूछताछ की गई. इसके बाद उसे नजदीकी पुलिस को सौंपा गया, जहां से बाद में उसे रिहा कर दिया गया. अख्तर ने पूछताछ के दौरान बताया कि संसद में एंट्री के दौरान वह अपने पर्स से कारतूस निकालना भूल गया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhtar Khan, Parliament, Delhi Police, Parliament Gate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com