विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2021

तेलंगाना में व्यक्ति ने दादा के शव को फ्रिज में रखा, कथित तौर पर अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे

अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या 23 वर्षीय व्यक्ति ने अपने दादा के शव को छुपाया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी पेंशन बंद न हो.

तेलंगाना में व्यक्ति ने दादा के शव को फ्रिज में रखा, कथित तौर पर अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे
व्यक्ति ने अपने दादा के शव को अपने घर के फ्रिज में रख दिया था. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हैदराबाद:

तेलंगाना के वारंगल जिले में एक व्यक्ति ने अपने दादा के शव को अपने घर के फ्रिज में रख दिया क्योंकि उसके पास उसका अंतिम संस्कार करने के लिए कथित तौर पर पैसे नहीं थे. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 92-95 साल के बीच के उनके दादा प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और पेंशन ले रहे थे और अपने पोते के साथ रह रहे थे, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य कामारेड्डी जिले में रहते हैं. बृहस्पतिवार को घर से दुर्गंध आने पर कुछ पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पुलिस को शव रेफ्रिजरेटर में रखा हुआ मिला. अधिकारी ने कहा, "उस व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके दादा हाल ही में बीमार होने के कारण बिस्तर पर पड़े रहते थे और उनकी मृत्यु हो गई. मृत्यु के बाद, उन्होंने शुरू में शव को चादर से लपेटा और बाद में शव को फ्रिज में रख दिया. उसने पुलिस को बताया कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह उनका अंतिम संस्कार करने में असमर्थ था क्योंकि उसके पास पैसे नहीं थे.”

VIDEO: साइबराबाद में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत

अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या 23 वर्षीय व्यक्ति ने अपने दादा के शव को छुपाया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी पेंशन बंद न हो. प्रारंभिक जांच के आधार पर अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं हैं और उनकी करीब छह दिन पहले मौत होने की आशंका है. हालांकि, वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि कहीं उन्हें कोई जहरीला पदार्थ तो नहीं दिया गया था. पुलिस ने बताया कि फिलहाल संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana News In Hindi, Grandfather Dead Body, Dead Body In Fridge, Telangana Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com