विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2021

भोपाल एयरपोर्ट पर फोन करके विमान को हाईजैक कर पाकिस्‍तान ले जाने की धमकी दी, युवक अरेस्‍ट

पुलिस ने बताया, भोपाल एयरपोर्ट पर फोन करके विमान को अगवा कर पाकिस्तान ले जाने की धमकी देने वाले 34 वर्षीय व्यक्ति को शुजालपुर से पकड़ा गया है.

भोपाल एयरपोर्ट पर फोन करके विमान को हाईजैक कर पाकिस्‍तान ले जाने की धमकी दी, युवक अरेस्‍ट
विमान का हाईजैक करने की धमकी देने वाले शख्‍स को अरेस्‍ट कर लिया गया है (प्रतीकात्‍मक फोटो)
  • धमकी देने वाला शुजालपुर से अरेस्‍ट किया गया
  • युवक से पुलिस कर रही है पूछताछ
  • एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है
भोपाल:

मध्य प्रदेश के भोपाल और इन्दौर के एयरपोर्ट से विमान का अपहरण कर पाकिस्तान ले जाने की फोन पर कथित धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने मंगलवार की देर रात यहां से लगभग 100 किलोमीटर दूर शुजालपुर कस्बे से पकड़ा है. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. इस बीच दोनों हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है.भोपाल के गांधीनगर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण शर्मा ने बुधवार को बताया, ‘‘ भोपाल एयरपोर्ट पर फोन करके विमान को अगवा कर पाकिस्तान ले जाने की धमकी देने वाले 34 वर्षीय व्यक्ति को कल देर रात शुजालपुर से पकड़ा गया है. युवक से सघन पूछताछ की जा रही है.'' उन्होंने बताया कि जांच में मिले तथ्यों के बाद युवक की गिरफ्तारी की जा सकती है.

उन्होंने बताया कि भोपाल के राजा भोज विमानतल पर मंगलवार को लगभग 5:00 बजे फोन कर भोपाल और इंदौर के एयरपोर्ट से विमान को अगवा कर पाकिस्तान ले जाने की धमकी दी गई थी. इसके बाद हवाई अड्डा प्रबंधन द्वारा मामले की शिकायत गांधी नगर पुलिस थाने में की गई. 

भोपाल एयरपोर्ट की सुरक्षा से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि विमान अपहरण की धमकी का फोन आने के बाद हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.वहीं हवाई अड्डा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि कल देर शाम को भोपाल से मुंबई जाने वाली उड़ान को सख्त जांच के बाद यहां से रवाना किया गया.
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhopal Airport, Threat Call, Plane Hijack Threat Call
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com