एक 32 वर्षीय शख्स को महिला की हत्या करने के आरोप में राजस्थान के भरपुर से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस द्वारा यह जानकारी दी गई है. उन्होंने बताया कि सर मथुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटपरा कॉलोनी में किराए के कमरे में सोनू शर्मा ने पूनम शर्मा का गला काट दिया.
भरतपुर के डीएसपी सुनील कुमार शर्मा ने कहा, "यह मामला लव अफेयर का हो सकता है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में उससे पूछताछ की जा रही है. आरोपी शादीशुदा है और उसका बच्चा भी है लेकिन मृतक शादीशुदा नहीं थी. हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे के असल कारण का पता नहीं चल पाया है."
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपनी कलाई काटने की भी कोशिश कर रहा था और उसने खुद को भी नुकसान पहुंचाया था लेकिन अस्पताल में इलाज के बाद वो सही हो गया.
पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सार मथुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें : "उसने मुझे दबोच लिया".. : बेंगलुरु महिला ने उससे छेडछाड़ करने वाले शख्स का वीडियो किया शेयर
यह भी पढ़ें : "अपराध करेंगे तो भुगतना भी...": बदायूं में 2 बच्चों की गला रेतकर हत्या करने वाले साजिद की मां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं