बेंगलुरु की एक महिला ने बताया कि मंगलवार को उसके घर के पास एक शख्स ने उससे छेड़छाड़ की. एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए महिला ने कहा कि जब वह रात के वक्त अपने घर में जा रही थी, तभी शख्स पीछे से आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा.
अपनी पोस्ट में महिला ने लिखा, "बीती रात मेरे एक दोस्त ने मुझे घर के पास छोड़ा था और मैं बस घर का दरवाजा खोलने ही जा रही थी कि पीछे से एक शख्स आया और उसने मुझे दबोच लिया. इसके बाद वह भागने लगा. मैंने तभी अपने दोस्त को फोन किया और बोला कि इससे पहले वह भाग जाए, उसे रोको."
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
Last night in #NammaBengaluru a friend of mine dropped me near my house and as I was about to open the gate, this man came and groped me from behind and started running. I called my friend and asked him to stop him before he rode away. *continued pic.twitter.com/Oj0kzU6gGv
— Stuti Singh (@stuutiiiiiiiiii) March 19, 2024
महिला द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में शख्स अपना चेहरा छिपाते हुए दिख रहा है. महिला ने आरोप लगाया है कि शख्स ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की बात कबूल की है.
उसने बताया, "वीडियो में शख्स ने अपने द्वारा की गई हरकत को स्वीकार किया है. मेरा दोस्त उस वक्त वहां था और इस वजह से हम उसे पकड़ पाए. हम नहीं जानते कि अगर वो यहां नहीं होता तो यह शख्स कभी पकड़ा भी जाता कि नहीं. हमने तभी बेंगलुरु पुलिस को मौके पर बुलाया और पुलिस उसे जेल ले गई." इसके साथ ही महिला ने कहा कि "शख्स न ही शराब के नशे में था और न ही वह बच्चा है और वह जानता था कि वो क्या कर रहा था. वो सिर्फ मुझ तक पहुंचने का मौका ढूंढ रहा था."
महिला ने लिखा कि वो शख्स के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं करा रही है क्योंकि यदि वह ऐसा करती है तो आत्मरक्षा में शख्स को चोट पहुंचाने के आरोप में उस पर ही मामला दर्ज हो जाएगा. महिला ने लिखा, "दुर्भाग्य से इस आदमी को फिर से छोड़ दिया गया है क्योंकि मैं एफआईआर नहीं करा रही हूं. हमारे संविधान में कानून ऐसे हैं जो #animals की सुरक्षा पर अधिक केंद्रित हैं और अगर मैंने आत्मरक्षा में उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया होता तो मुझ पर और अधिक आरोप लग जाते. यह बेहद शर्म की बात है. हैना?"
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि भले ही उसने शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की, लेकिन उसने पुलिस के सामने मेरे साथ छेड़छाड़ करने की बात कबूल की थी. उसने लिखा, "इसे पोस्ट करने के पीछे का कारण जागरूकता फैलाना और संविधान की खामियों को उजागर करना है, जिनके कारण इस तरह के दरिंदे बच जाते हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं