विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2018

ममता का केंद्र सरकार को जबाव, कहा- हमनें किसानों की आय आठ साल में दोगुना की 

ममता ने कहा कि मैं पीएम को सूचित करना चाहती हूं कि हमारे राज्य में बीते आठ साल में किसानों की आय दो गुना हो गई. पश्चिम बंगाल सरकार किसान और गरीबों के लिए लगातार काम कर रही है.

Also Read in
ममता का केंद्र सरकार को जबाव, कहा- हमनें किसानों की आय आठ साल में दोगुना की 
ममता बनर्जी की फाइल फोटो
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और उनकी सरकार किसानों के हित में काम नहीं कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल का उदाहरण भी दिया. ममता ने कहा कि मैं पीएम को सूचित करना चाहती हूं कि हमारे राज्य में बीते आठ साल में किसानों की आय दो गुना हो गई. पश्चिम बंगाल सरकार किसान और गरीबों के लिए लगातार काम कर रही है.

यह भी पढ़ें: मायावती और ममता बनर्जी का मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों के आय को दो गुना करके केंद्र सरका के लक्ष्य को पहले ही हासिल कर लिया है. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. ममता ने इस बाबत पीएम मोदी को 26 मार्च को एक पत्र भी लिखा था. इसमें उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में उनकी सरकार किसानों की सामाजिक आर्थिक हालत सुधारने के लिए हर प्रयास कर रही है. (इनपुट भाषा से) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamta Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com