विज्ञापन

हार पर ममता की पहली प्रतिक्रिया- बीजेपी ने 100 सीटें चुराई, खुद पर हमले का भी लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव नतीजों पर आरोप लगाया कि बीजेपी ने उनकी 100 सीटों को चुरा लिया है. ममता बनर्जी ने अपने ऊपर हमला होने का आरोप भी लगाया है.

हार पर ममता की पहली प्रतिक्रिया- बीजेपी ने 100 सीटें चुराई, खुद पर हमले का भी लगाया आरोप
  • बंगाल में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाने की स्थिति में है, जबकि टीएमसी केवल 80 सीटों तक सीमित है
  • ममता बनर्जी ने चुनाव के दौरान बीजेपी पर सीटें लूटने और चुनाव आयोग को पक्षपाती होने का गंभीर आरोप लगाया है
  • ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया में ईवीएम मशीनों की हेराफेरी और केंद्रीय बलों के गलत व्यवहार का आरोप लगाया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है. टीएमसी 80 सीटों पर सिमटती दिख रही है. चुनाव नतीजों के बाद अब बंगाल में नया बवाल खड़ा हो गया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बीजेपी पर सीटें लूटने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बंगाल में पूरी लूट हुई है लेकिन हम वापसी करेंगे. इसके साथ ही ममता बनर्जी ने खुद पर हमला होने का आरोप भी लगाया है.

ममता बनर्जी भवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पहुंची थी. उन्होंने दावा किया कि आईडी कार्ड होने के बावजूद उन्हें अंदर नहीं आने दिया. उन्होंने कहा कि 'भाजपा दानवों की पार्टी है, 100 से ज्यादा सीटें उन्होंने लूटीं और धोखा दिया. चुनाव आयोग भाजपा आयोग है.'

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, 'मैंने शिकायत की है, मनोज अग्रवाल को भी मैंने शिकायत की, मैंने पश्चिम बंगाल CEO, RO, DEO सबको शिकायत की लेकिन वे कुछ नहीं कर रहे. उन्होंने मुझे अंदर नहीं आने दिया. मेरे पास ID कार्ड है, फिर भी वे मुझे अंदर नहीं जाने दे रहे. यह नैतिक जीत नहीं है, यह अनैतिक जीत है. चुनाव आयोग, सेंट्रल फोर्स, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जो किया है वह पूरी तरह अवैध है. SIR से शुरू करके, EVM मशीन लूटकर इन्होंने यह सब जानबूझ कर किया है। लूट, लूट, लूट हुई है.'

ममता ने दावा किया, 'मुझे भी अंदर जाने नहीं दिया गया... यह पक्षपाती है. आप CRPF को देख सकते हैं. उन्होंने मुझे धक्का दिया, मारा, CRPF के ठीक सामने. उन्होंने हर जगह गुंडे लगाए हैं. मैं उम्मीदवार हूं, फिर भी उन्होंने मुझे अंदर नहीं जाने दिया.'

ममता बनर्जी ने काउंटिंग सेंटर में अपने ऊपर हमला होने का दावा भी किया. उन्होंने कहा, 'तीन बजे से वे हमें मार रहे हैं, उन्होंने मुझे लात मारी, CCTV बंद कर दिया, हमारे एक एजेंट को घुसने नहीं दिया. मैं 5 मिनट के लिए घुसी थी, मैंने अनुरोध किया था कि हमारे एजेंट को घुसने दें, उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वे घुसने देंगे लेकिन फिर कोई उपलब्ध नहीं था. मैंने हर जगह शिकायत की.'


भवानीपुर में पीछे चल रही हैं ममता बनर्जी

ममता बनर्जी इस बार एक ही सीट से चुनाव लड़ रही हैं. वह भवानीपुर से मैदान में हैं. उनके सामने बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी हैं. अब तक 16 राउंड की गिनती के बाद ममता बनर्जी पिछड़ गई हैं. 16 राउंड की गिनती के बाद ममता बनर्जी 554 वोटों से पीछे चल रही हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com