विज्ञापन

एक घंटे तक आसमान में घूमता रहा ममता बनर्जी का विमान, हवाई अड्डे पर उतारने की नहीं मिली अनुमति

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ले जा रहा चार्टर्ड विमान, खराब मौसम के कारण एक घंटे से अधिक समय तक हवा में रहा और कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली.

एक घंटे तक आसमान में घूमता रहा ममता बनर्जी का विमान, हवाई अड्डे पर उतारने की नहीं मिली अनुमति
ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर ममता बनर्जी लगातार दौरे पर है और चुनावी सभा को संबोधित कर रही है. ममता बनर्जी गुरुवार (26 मार्च) को बर्धमान में अपनी रैली करने पहुंची थी. वहीं चुनावी रैली के बाद जब ममता बनर्जी के चार्टर्ड प्लेन एक घंटे तक आसमान में ही घूमता रहा.  जबकि हवाई अड्डे पर प्लेन को उतारने की अनुमति मांगी तो उन्हें अनुमति नहीं दी गई. दरअसल मौसम खराब होने की वजह से विमान को अनुमति नहीं दी गई. लेकिन बाद में उनके विमान को सुरक्षित लैंडिंग कराया गया.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ले जा रहा चार्टर्ड विमान, खराब मौसम के कारण एक घंटे से अधिक समय तक हवा में रहा और कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की अनुमति न मिलने के बाद आखिरकार गुरुवार शाम लगभग 5.30 बजे सुरक्षित लैंडिंग करने में सफल रहा.

बर्धमान और बीरभूम में चुनावी रैली

मुख्यमंत्री दिन में पश्चिम बर्धमान और बीरभूम जिलों में कई चुनावी रैलियों में भाग लेने के बाद इसी विमान से लौट रही थीं. विमान को शाम 4.30 बजे से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर लैंड करना था. चार्टर्ड विमान ने पश्चिम बर्दवान जिले के अंडाल हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. हालांकि, विमान के कोलकाता पहुंचने के बाद पायलट ने लैंडिंग की अनुमति के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया, लेकिन खराब मौसम की स्थिति (भारी बारिश और तेज हवा) कारण अनुमति नहीं दी गई.

इसके बाद, चार्टर्ड विमान एक घंटे से अधिक समय तक हवा में ही रहा. अंततः, मौसम में सुधार होने पर एटीसी ने विमान को लैंडिंग की अनुमति दी. शाम लगभग 5:30 बजे विमान कोलकाता हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया.

फ्लाइटों के आगमन और प्रस्थान प्रभावित

कोलकाता हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चार्टर्ड फ्लाइट ही एकमात्र ऐसी फ्लाइट नहीं थी, जिसे खराब मौसम के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली. कुछ समय के लिए खराब मौसम के कारण सभी फ्लाइटों के आगमन और प्रस्थान प्रभावित हुए.

घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने बताया कि एक समय ऐसा भी विचार किया गया था कि यदि मौसम में सुधार नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री की चार्टर्ड फ्लाइट को पास के किसी हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया जा सकता है. हालांकि, मौसम में सुधार हुआ और विमान सुरक्षित रूप से उतर गया, जिससे सभी संबंधित लोगों को राहत मिली.

यह भी पढ़ेंः वोटर लिस्ट से नाम हटे तो TMC देगी कानूनी मदद, ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com