विज्ञापन

बर्खास्‍त कर दो, मैं चाहती हूं कि ये काला दिन हो... बंगाल में हार के बावजूद ममता इस्‍तीफा नहीं देने पर अड़ी

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी ने नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में कहा कि जिन्होंने धोखा दिया है, उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाएगा. साथ ही कहा कि हम भले ही हार गए हों, लेकिन हम लड़ेंगे. 

बर्खास्‍त कर दो, मैं चाहती हूं कि ये काला दिन हो... बंगाल में हार के बावजूद ममता इस्‍तीफा नहीं देने पर अड़ी
ममता बनर्जी ने TMC विधायकों से कहा कि विधानसभा सभा के पहले दिन काले कपड़े पहने. 
  • ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में सत्ता हारने के बावजूद अपने पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार किया है.
  • तृणमूल कांग्रेस के विधायकों को ममता ने विधानसभा के पहले दिन काले कपड़े पहनने का निर्देश दिया है.
  • ममता ने पार्टी में धोखा देने वालों को निकाले जाने की चेतावनी देते हुए भाजपा पर कड़ा हमला किया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल में 15 साल बाद सत्ता गंवाने के बावजूद ममता बनर्जी इस्‍तीफा देने को तैयार नहीं हैं. तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने साफ कहा कि वह अपने पद से इस्‍तीफा नहीं देंगी. उन्‍होंने कहा कि मुझे बर्खास्त करने दो, मैं चाहती हूं कि यह काला दिन हो. ममता बनर्जी के तेवर बता रहे हैं कि बंगाल की राजनीति में छिड़ा घमासान फिलहाल थमने वाला नहीं है. हालांकि भाजपा ने 9 मई को शपथ ग्रहण का एलान कर दिया है. 

बंगाल चुनाव के नतीजे आने के बाद से ममता बनर्जी का आक्रामक रुख लगातार बरकरार है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उन्‍होंने विधायक दल की बैठक में कहा कि मुझे बर्खास्‍त करने दो, मैं चाहती हूं कि यह काला दिन हो. उन्‍होंने तृणमूल कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों से कहा कि विधानसभा के पहले दिन सभी TMC विधायक काले कपड़े पहने. 

ये भी पढ़ें: बीजेपी ने कैसे जीती पश्चिम बंगाल की लड़ाई, मोदी-शाह की किस रणनीति के सामने टिक नहीं पाईं ममता

धोखा देने वालों को पार्टी से निकाला जाएगा: ममता 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले तृणमूल कांग्रेस के विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन्होंने धोखा दिया है, उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाएगा. साथ ही उन्‍होंने बैठक के दौरान भाजपा पर भी जमकर हमला बोला. उन्‍होंने कहा कि मैंने उन्हें नैतिक रूप से हराया है. मैंने सबके लिए काम किया है. हम भले ही हार गए हों, लेकिन हम लड़ेंगे. 

ये भी पढ़ें: 'पश्चिम बंगाल काउंटिंग की CCTV फुटेज दिखाएं', अखिलेश ने बीजेपी पर लगाए 5 आरोप

हम हारे नहीं है, वोट चोरी हुआ है: ममता 

ममता बनर्जी ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम हारे नहीं हैं, वोट चोरी हुआ है.  करीब एक घंटे तक चली बैठक में टीएमसी प्रमुख ने विधायकों को निर्देश दिया कि वे इस हार के बाद हतोत्साहित कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएं. 

साथ ही उन्‍होंने कहा कि लक्षित हमलों के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. साथ ही उन्‍होंने विधायकों से अपने निर्वाचन क्षेत्रों में ही रहने के लिए कहा है. 

9 मई को कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह 

भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिससे पश्चिम बंगाल में तृणमूल के 15 साल के शासन का अंत हो गया. तृणमूल को इस चुनाव में 80 सीट पर जीत मिली है. वहीं भाजपा ने ममता बनर्जी के आरोपों को खारिज करते हुए तृणमूल पर जनादेश स्वीकार न करने का आरोप लगाया है. भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने घोषणा की कि नौ मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com