कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) रविवार को जम्मू-कश्मीर के जसरोटा में चुनाव प्रचार के दौरान अचानक बीमार पड़ गये. मंच पर भाषण देते हुए एकाएक कांग्रेस अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ गई. जैसे-तैसे उन्होंने खुद को संभाला. इसके बाद अन्य नेता भी उनकी मदद के लिए आगे आए. उन्हें सोफे पर बिठाकर कुछ लोग उन्हें हवा करने लगे. उनके जूते भी खोल दिए गए. बाद में उनकी हालत स्थिर हुई, तो उन्होंने मोदी सरकार पर जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा, “जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से बाहर न कर दूं, तब तक मैं नहीं मरूंगा.”
जब तक मोदी को नहीं हटाएँगे ...तब तक मैं ज़िंदा रहूँगा,
— Mallikarjun Kharge (@kharge) September 29, 2024
आपकी बात सुनूँगा... आपके के लिए लड़ूँगा !! pic.twitter.com/M58zGxVNuX
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
राज्यसभा सांसद ने कहा, “मोदी जी बेवजह जम्मू-कश्मीर आकर युवाओं के लिए झूठे आंसू बहा रहे हैं. वह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने युवाओं के हित के लिए कई कदम उठाए, जबकि सच्चाई यह है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में महज युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेला है.” उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत ने बेरोजगारी के मामले में 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है. जम्मू-कश्मीर के सरकारी विभागों में 65 फीसद पद रिक्त हैं. इन सभी पदों पर बाहरी लोगों की नियुक्ति की जा रही है, लेकिन यहां के मूल लोगों की अनदेखी हो रही है.”
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “आप सभी लोगों ने देखा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आकर कितना झूठ बोला. उन्होंने यहां आकर कांग्रेस को कितनी गालियां दीं. इन लोगों ने किस तरह से हमारी पार्टी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा और इनके लोग घबराए हुए हैं. भाजपा के नेताओं को अपनी हार दिख रही है, इसलिए ये लोग बौखलाए हुए हैं.”
जम्मू कश्मीर में तीसरे चरण के लिए 1 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों के लिए 3 फेज में वोटिंग हो रही है. 18 सितंबर, 25 सितंबर को चरण के मतदान हो चुके हैं . अंतिम चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. मतों की गणना 4 अक्टूबर को होगी. जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार 10 साल पहले नवंबर-दिसंबर 2014 में विधानसभा के चुनाव हुए थे. आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद यहां पहली बार विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं.
जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के बाद सीटों की संख्या बढ़कर 114 हो गई है. इसमें से 24 सीटें पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में हैं. वहीं, 90 सीटों में से 47 सीटें कश्मीर संभाग और 43 सीटें जम्मू संभाग के अंतर्गत आती हैं. दिसंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर 2024 तक चुनाव कराए जाए.आखिरी फेज यानी 1 अक्टूबर को नॉर्थ कश्मीर, उधमपुर, जम्मू और कठुआ निर्वाचन क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे. इस चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन, पीडीपी के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा है. कुछ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव को रोचक बना रहे हैं.
ये भी पढ़ें-:
दलित बस्ती में आग की घटना पर खरगे, मायावती और राहुल ने नीतीश सरकार को घेरा, कही ये बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं