- वृंदावन के केशी घाट पर यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरा स्टीमर पांटून पुल से टकराकर पलट गया.
- इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई और चौदह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है.
- हादसे में डूबे अधिकांश श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना से आए दर्शन-पूजन करने वाले बताए गए हैं.
यूपी के मथुरा जिले से एक बडे हादसे की खबर सामने आई है. यहां वृंदावन में यमुना में श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पलट गया. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में बारे में डीआईजी आगरा शैलेश पांडे ने बताया कि हादसा दोपहर सवा 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्रीबांके बिहार मंदिर से करीब ढाई किमी की दूरी पर है. इस नाव में लगभग में 25 से 27 लोग सवार थे. पांटून पुल से टकराकर यह दुर्घटना हुई है. अभी तक इस हादसे मे 10 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी जल्द पहुंच जाएगी. स्थानीय पुलिस, गोताखोर और मेडिकल की टीम यहां पर मौजूद है.
पंजाब के लुधियाना के रहने वाले थे सभी लोग
मथुरा के डीएम चंद प्रकाश सिंह ने अभी तक 14 लोगों को बचा लिया गया है. एनडीआरएफ और आर्मी के लोगों से भी मदद मांगी गई है. NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच रही है. हालांकि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. जिनकी तलाश के लिए राहत-बचाव कार्य जारी है. हादसे के शिकार हुए श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना रहने वाले बताए जाते हैं, जो वृदावंन में दर्शन-पूजन के लिए आए थे.
पांटून पुल से टकराकर पलटा स्टीमर
यह घटना यमुना के केशी घाट पर हुई. बताया गया है कि यहां पर पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पांटून पुल से टकराकर पलट गया. हालांकि हादसे के तुरंत बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया. जिसके बाद डूब रहे कई लोगों को बचाया गया. हालांकि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं.
Mathura, Uttar Pradesh: A boat carrying devotees from Ludhiana capsized in the Yamuna River, resulting in a tragic incident. Six bodies have been recovered so far, while rescue operations continue
— IANS (@ians_india) April 10, 2026
DM CP Singh says, "Today, a very unfortunate accident occurred at around 2:45 PM… pic.twitter.com/4nnITU4CgB
वृंदावन में यमुना में पलटी स्टीमर, देखें घटनास्थल की तस्वीरें

राहत-बचाव कार्य में लगे पुलिस के जवान व स्थानीय गोताखोर.

स्टीमर पलटने की सूचना के बाद घटनास्थल की ओर जाते पुलिस के जवान.

हादसे में बारे में जानकारी देते मथुरा डीएम चंद प्रकाश सिंह.

यमुना में डूबे लोगों की तलाश में जुटे प्रशासन के लोग व गोताखोर.
Mathura, Uttar Pradesh: A boat accident occurred on the Yamuna River near Kesi Ghat in Vrindavan when a boat collided with a floating (pipa) bridge and capsized. Around 25 pilgrims and locals were on board. One person has been rescued so far, while search operations for others… pic.twitter.com/HZNsNCgwsy
— IANS (@ians_india) April 10, 2026
मथुरा नाव हादसे पर सीएम ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में हुए हादसे का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने का निर्देश दिया है.

मथुरा नाव हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का एक्स पोस्ट.
योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए राहत-बचाव कार्य के निर्देश
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में हुए नाव हादसे पर एक्स पर पोस्ट में लिखा- मथुरा जिले में नाव पलटने की दुर्घटना में लोगों की मौत बहुत दुखद और दिल दहला देने वाली है. मेरी संवेदनाएं दुखी परिवारों के साथ हैं. संबंधित अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने, बचाव और राहत अभियान चलाने और घायलों का सही इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले, और दुखी परिवारों को यह बहुत बड़ा दुख सहने की शक्ति मिले, और घायल जल्दी ठीक हो जाएं.
खबर अपडेट की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं