विज्ञापन

विजयनगर में बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार

विजयनगर जिले में एक सड़क हादसे में एक बच्चे समेत एक ही परिवार के 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

विजयनगर में बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार

विजयनगर जिले में टीबी बांध के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-50 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से ट्रैक्टर को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पुल से नीचे गिर गए. इस हादसे में एक बच्चे समेत एक ही परिवार के सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दस से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

बताया जा रहा है कि सभी लोग ट्रैक्टर से हुलिगेम्मा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई. मृतकों में ज्यादातर विजयनगर जिले के कुडलिगी तालुक के मरलयानहल्ली गांव के निवासी हैं, जबकि कुछ अन्य पीड़ित बल्लारी जिले के संदूर तालुक के यशवंत नगर और कुडलिगी क्षेत्र के अंकमन्ना हल्ली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijayanagar Accident Tanker Tractor, TB Dam Road Accident Karnataka, Hosapete Accident News Today, Vijayanagar Family Death Accident, Karnataka Road Accident TB Dam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com