- खान सर के कोचिंग हमले के मामले में ज्ञानबिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद को गिरफ्तार कर बेउर जेल भेजा
- शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी और सख्त कार्रवाई की जाएगी
- रौशन आनंद ने खान सर पर साजिश रचने और ज्ञानबिंदु को बर्बाद करने का आरोप लगाया
बिहार की राजधानी पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले को लेकर बिहार सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. इस मामले में ज्ञानबिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है. पुलिस ने रौशन को बिहार की को बेउर जेल भेज दिया है. हमले के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जिसने भी यह हमला किया है, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी की पुलिस ऐसे लोगों को पाताल लोक से भी खोजकर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करेगी.
रौशन आनंद को जेल भेजा
जानकारी के अनुसार, ज्ञानबिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद को कदमकुआं थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जबकि उन्हें दीघा थाना में डिटेन रखा गया था. इसके बाद मेडिकल जांच के लिए उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया. मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया गया.
रौशन आनंद ने खान सर पर लगाया आरोप
वहीं रौशन आनंद ने कहा कि खान सर की ओर से साजिश की गई है. मौके पर कोई गोलीबारी नहीं हुई है. बिहार पुलिस का हमारी कोचिंग का रिजल्ट बेहतर आया था. इसे लेकर ही खान सर ज्ञान बिंदु को बर्बाद करने का प्रयास कर रहे हैं.
कोचिंग पर हमले के बाद एक्शन में सरकार
खान सर कोचिंग इंस्टीट्यूट पर हुए हमले के बाद सरकार एक्शन में आ गई है. शिक्षा विभाग ने कोचिंग नीति बनाए जाने की घोषणा कर दी है. अगले 3 महीने के भीतर कोचिंग नीति तैयार कर ली जाएगी और इसी नीति के तहत बिहार के सभी कोचिंग संस्थान संचालित होंगे. कोचिंग नीति का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. इस नई नीति के तहत सभी कोचिंग संस्थानों के लिए एक 'मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट' (आचार संहिता) तैयार किया जाएगा. इसमें यह तय किया जाएगा कि कोचिंग को किस तरह और किन नियमों के दायरे में रहकर चलाना है.
यह भी पढ़ें: खान कोचिंग मामले में रौशन आनंद का आरोप, किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक और खान सर कर रहे हैं साजिश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं