विज्ञापन

दिल्ली में 1 करोड़ महिलाएं, किसको कैसे मिलेंगे 2500 रुपये? पोर्टल खुलेगा, जिस पर अप्लाई कर पाएंगे 

Mahila Samriddhi Yojana in Delhi: दिल्ली में महिलाओं को वित्तीय लाभ देने वाली महिला समृद्धि योजना की घोषणा हो गई है. इसके लिए पोर्टल जल्द लांच होगा और फिर उसके जरिये महिलाएं आवेदन कर पाएंगी.

दिल्ली में 1 करोड़ महिलाएं, किसको कैसे मिलेंगे 2500 रुपये? पोर्टल खुलेगा, जिस पर अप्लाई कर पाएंगे 
Mahila Samriddhi Yojana Delhi: महिला समृद्धि योजना का ऐलान
नई दिल्ली:

दिल्ली सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए मंगलवार को बजट में महिला समृद्धि योजना का ऐलान कर दिया. लेकिन दिल्ली में 1 करोड़ महिलाओं में किसे इस योजना का फायदा मिलेगा और कैसे मिलेगा, इसको लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. दिल्ली की 2026 में आबादी 2.12 करोड़ से 2.26 करोड़ के बीच है. महिलाओं की आधी आबादी लगभग 1 करोड़ के करीब है. पुरुषों की संख्या लगभग 1 करोड़ 20 लाख के आसपास है. माना जा रहा है कि करीब 40 से 45 लाख महिलाएं इस दायरे में आ सकती हैं. 

दिल्ली में महिला समृद्धि योजना

बजट के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से जब पूछा गया था कि यह योजना कब शुरू होगी तो उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी जो चुकी है. कुछ महीनों में यह महिला सम्मान योजना शुरू हो जाएगी.विशेषज्ञ कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप सरकार इसके लिए एक पोर्टल लांच किया जाएगा, जिस पर जाकर पात्र लोग आवेदन कर सकेंगे, क्योंकि अब इस योजना के लिए सरकार ने बजट भी आवंटित कर दिया है तो जल्दी ही इसको लांच किया जाएगा.

परिवार में किसको कैसे मिलेगा फायदा

माना जा रहा है कि एक परिवार में एक महिला को ही इसका लाभ मिलेगा. लेकिन परिवार में मां, बहू और बेटी तीनों हो तो किसको कैसे लाभ मिलेगा, इसकी तस्वीर कुछ दिनों में साफ होगी. क्या इस में हिंदू अविभाजित परिवार का नियम लागू होगा. महिला दिल्ली की निवासी हो और कम से कम 5 साल से यहां रह रही हो. महिला गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी में आती हो.परिवार की सालाना आय लगभग 2.5 से 3 लाख रुपये सालाना के बीच हो. परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स न देता हो. महिला सरकारी नौकरी में न हो और न ही रिटायर कर्मचारी हो. महिला किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ न ले रही हो.

ये भी पढ़ें - दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये का ऐलान, बजट में महिला सम्मान योजना के लिए 5100 करोड़

महिला सम्मान योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये

दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लॉन्च हो चुकी है. महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली की हर पात्र महिला को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे. ये रकम सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होगी. बजट में इसके लिए 5100 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है. 

गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में महिलाओं को वित्तीय तौर पर मजबूत करने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम चलाई जा रही है. इसमें मध्य प्रदेश की लाडली बहना, महाराष्ट्र में लाडकी बहिन जैसी योजनाएं शामिल हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com