महाराष्ट्र में अब नेता विपक्ष पद के मुद्दे पर उठापटक होती नजर आ रही है. एनसीपी में टूट के अगले दिन ही नेता विपक्ष के पद पर कांग्रेस ने अपना दावा पेश कर दिया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट का कहना है कि नेता विपक्ष कांग्रेस की तरफ से ही होना चाहिए. इस मुद्दे पर कांग्रेस की एक बैठक भी होने वाली है.
बालासाहेब थोराट का कहना है कि जिसके पास संख्या ज्यादा है, उसकी तरफ से ही नेता विपक्ष बनाया जाएगा. विपक्ष में कांग्रेस सबसे मजबूत पार्टी है. हमारे विधायक पार्टी में बरकरार हैं. 2019 में हमारे पास 44 विधायक थे, अब हमारे पास 45 हैं. कांग्रेस महाराष्ट्र में नेता विपक्ष पद की मांग करेगी. कल हमारी इस मुद्दे पर एक बैठक भी होगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी मजबूत होकर उभरेगा, क्योंकि जनता का समर्थन एमवीए के साथ है. अल हम आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे. एमवीए की बैठक भी जल्द होगी.
बता दें कि गुरुवार को एनसीपी ने जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) को विधानसभा में विपक्ष का नेता और मुख्य सचेतक (Chief Whip) नियुक्त किया है, लेकिन अब कांग्रेस ने दावा किया है कि इस पद पर उनका अधिकार है.
इसे भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं