विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2022

महाराष्ट्र के मंत्री, NCP नेता नवाब मलिक गिरफ्तार

महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता नवाब मलिक को मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आज हुई पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई.

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की गई पूछताछ के बाद नबाब मलिक को गिरफ्तार किया गया है
मुंबई:

Nawab Malik arrested :महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)नेता नवाब मलिक को मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आज हुई पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है.न्‍यूज एजेंसी ANI के अनुसार, दाऊद इब्राहिम मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तारी के बाद नवाब मलिक ने कहा, 'मुझे अरेस्‍ट किया  गया है लेकिन मैं डरूंगा नहीं. हम लड़ेंगे और जीतेंगे.' गौरतलब है कि मलिक से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आज पूछताछ की गई थी. जानकारी के अनुसार, ईडी के अधिकारी सुबह करीब 6 बजे नवाब मलिक के आवास पर पहुंचे थे जहां पर उनसे करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई. घर में पूछताछ करने के बाद करीब साढ़े सात बजे अधिकारी नवाब मलिक को अपने साथ ईडी कार्यालय ले गए, सुबह 8:30 बजे से उनसे ईडी कार्यालय में भी पूछताछ की गई थी.  

नवाब मलिक ने अदालत से अवमानना याचिका खारिज करने की अपील की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंडरवर्ल्ड से कथित संबंधों वाली एक संपत्ति के सिलसिले में नवाब मलिक को तलब किया था. इसी मामले में अब नवाब मलिक से पूछताछ की गई. अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों, संपत्ति की अवैध रूप से कथित खरीद-फरोख्त और हवाला लेनदेन के संबंध में ईडी ने 15 फरवरी को मुंबई में छापेमारी की थी और एक नया मामला दर्ज किया था. जिसके बाद मलिक से पूछताछ की गई. जांच एजेंसी ने 10 स्थानों पर छापेमारी की थी जिसमें 1993 के बम धमाके के मुख्य साजिशकर्ता दाऊद इब्राहिम की दिवंगत बहन हसीना पार्कर, भाई इकबाल कासकर और छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट के परिसर शमिल हैं. कासकर पहले से जेल में है जिसे एजेंसी ने पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था. ईडी ने पार्कर के बेटे से भी पूछताछ की थी. 

NCP नेता नवाब मलिक को ED दफ्तर ले जाकर की गई पूछताछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawab Malik, Nawab Malik Arrested, Money Laundering Case, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com