गढ़चिरौली पुलिस ने लोकसभा चुनाव के दौरान माओवादियों के हमले की योजना को नाकाम किया. गढ़चिरौली जिले के पुलिस अधीक्षक निलोत्पल के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लोकसभा चुनाव के दौरान आईईडी (IED) हमले करने की योजना में माओवादियों ने टिपागड क्षेत्र में कुछ विस्फोटक छुपाकर रखे हैं. लेकिन उस समय सूचना बहुत सटीक नहीं थी. किसी भी संभावित हमले को रोकने के लिए तब उस इलाके में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई थी और चुनाव बिना किसी बाधा के करवाए गए. इस बीच उस सूचना पर काम चलता रहा और सटीक स्थान की जानकारी मिल गई.
जांच में पता चला कि टिपागड क्षेत्र में एक पहाड़ पर विस्फोटकों और बारूदी सुरंग को पहाड़ पर डंप किया गया था. विस्फोटक की तलाश करने और जरूरत पड़ने पर उसे वहीं नष्ट करने के लिए तुरंत बीडीडीएस की दो टीमें, साथ में सी60 की एक यूनिट और सीआरपीएफ की एक QAT को रवाना किया गया.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस के मुताबिक आज सुबह जब टीमें मौके पर पहुंचीं तो उन्हें विस्फोटक और डेटोनेटर से भरे 6 प्रेशर कुकर, विस्फोटक और छर्रे से भरे 3 पाइप भी मिली. टीमों को उसी स्थान पर एक प्लास्टिक बैग भी मिला. जिसके अंदर बारूद, दवाइयां और कंबल भी मिले. बीडीडीएस टीम द्वारा कुल 9 आईईडी और 3 पाइप को यथास्थान नष्ट कर दिया गया. बाकी सामान मौके पर ही जला दिए गए.
ये भी पढ़ें- जयपुर बम धमाका: नाबालिग आरोपी की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट एक हफ्ते बाद करेगा सुनवाई
Video :NEET UG का प्रश्न पत्र लीक! परीक्षा देते डमी छात्र समेत 6 गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं