विज्ञापन

महाराष्ट्र में पति ने 4 बच्चों समेत पत्नी को घर से निकाला, पेट भरने के लिए भीख मांगने को मजबूर हुई मां

महाराष्ट्र में शादी के 16 साल बाद पति ने अपनी पत्नी को 4 बच्चों समेत घर से निकाल दिया है. अब इस बेबस मां पर बच्चों के पेट भरने के लिए भीख मांगने की नौबत आ गई है.

महाराष्ट्र में पति ने 4 बच्चों समेत पत्नी को घर से निकाला, पेट भरने के लिए भीख मांगने को मजबूर हुई मां

महाराष्ट्र के कल्याण पूर्व के कोलशेवाड़ी इलाके में पारिवारिक हिंसा का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि शादी के 16 साल बाद पति ने अपनी पत्नी को 4 बच्चों समेत घर से निकाल दिया है. अब इस बेबस मां पर बच्चों के पेट भरने के लिए भीख मांगने की नौबत आ गई है.  'तुम मुझे पसंद नहीं हो, मुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना है' यह कहते हुए पति मुस्तफा ने अपनी पत्नी रुकसार को घर से बेदखल कर दिया. इसके बाद जब भी वह अपना हक मांगने ससुराल जाती है, तो ससुराल वाले उसकी और बच्चों की बेरहमी से पिटाई करते हैं. इस मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

साल 2010 में रुकसार का निकाह कल्याण पूर्व के विठ्ठलवाड़ी में रहने वाले मुस्तफा चौधरी से हुआ था. इस दंपत्ति के 4 बच्चे हैं. लेकिन, अब पति ने रुकसार को घर से निकाल दिया है. रुकसार का आरोप है कि उसका पति अब यह कहकर उसे साथ रखने से इनकार कर रहा है कि उसने सिर्फ अपनी मां की कसम के कारण शादी की थी और वह उसे पसंद नहीं करता.

चार बच्चों के साथ घर से बाहर रहने वाली रुकसार पर अब परिवार का पेट पालने के लिए भीख मांगने की नौबत आ गई है. पीड़िता का आरोप है कि जब भी वह अपने हक के लिए ससुराल जाती है, तो ससुराल वाले उसकी और बच्चों की बेरहमी से पिटाई करते हैं. इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया. इसके बाद कोलशेवाड़ी पुलिस ने मारपीट करने वाले ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

हालांकि, पीड़िता रुकसार ने पुलिस से मांग की है कि वह सिर्फ मामला दर्ज करने तक सीमित न रहे, बल्कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और उसे तथा उसके चारों बच्चों को न्याय दिलाए.

ये भी पढ़ें : 'आप गलत जगह आए हैं, धरना-प्रदर्शन करें' CJI की टिप्पणी पर वकील ने कहा-'गला खराब है'; क्या है पूरा मामला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com