महाराष्ट्र (Maharashtra Crisis) में बीजेपी-शिवसेना (एकनाथ गुट) सरकार में अजित पवार (Ajit Pawar) शामिल होकर बड़ा उलटफेर कर चुके हैं. अजित पवार डिप्टी सीएम बने, तो साथ गए विधायकों में से 9 ने मंत्री पद की शपथ भी ली. इस बीच अजित पवार को शरद पवार (Sharad Pawar) के समर्थन की अटकलें भी लगाई गईं. वहीं, एनसीपी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया.
अपने भतीजे के चौंकाने वाले विद्रोह के कारण भारी राजनीतिक शर्मिंदगी के एक दिन बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संरक्षक शरद पवार ने सोमवार को गुरु पूर्णिमा के मौके पर सतारा जिले के कराड में पूर्व सीएम यशवंतराव चव्हाण को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने शक्ति प्रदर्शन किया. एनसीपी समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी सभी विपक्षी दलों को नष्ट करने की कोशिश कर रही है. लेकिन एनसीपी नई शुरुआत करेगी.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
यह पूछे जाने पर कि क्या रविवार को अजित पवार की बगावत को उनका आशीर्वाद प्राप्त था? इसके जवाब में शरद पवार ने कहा, "ये एक ओछी बात है. केवल तुच्छ और कम बुद्धि वाले लोग ही ऐसा कह सकते हैं. सिर्फ सत्ता के लिए सब कुछ हो रहा है. अजित पवार ने जो फैसला लिया है, वो उनका अपना है. इसका पार्टी से लेना-देना नहीं है. अजित पवार के साथ मेरा आशीर्वाद नहीं है. मेरा उनके फैसले को मेरा समर्थन नहीं है."
ऐसे विद्रोह होते रहते हैं- शरद पवार
82 वर्षीय शरद पवार ने दावा किया कि वह अपने भतीजे अजित पवार की बगावत से विचलित नहीं हुए हैं. वो लोगों के बीच जाकर नई शुरुआत करेंगे. पवार ने आज कराड में कहा, "सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ मेरी लड़ाई आज से शुरू हो रही है. ऐसे विद्रोह होते रहते हैं. मैं पार्टी का पुनर्निर्माण करूंगा." उन्होंने बीजेपी पर समाज में डर पैदा करने का भी आरोप लगाया.
शरद पवार ने यह भी कहा कि उन्होंने कुछ नेताओं के कार्यों से प्रभावित हुए बिना, एनसीपी को मजबूत करने और पार्टी कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए राज्यव्यापी दौरा शुरू किया है.
प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे पार्टी से बाहर
इस बीच शरद पवार ने सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पार्टी से बाहर कर दिया है. उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने दोनों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए सोमवार को ही शरद पवार को चिट्ठी लिखी थी. इस ऐलान के तुरंत बाद अजित पवार ने भी NCP की नई टीम बना दी. उन्होंने सांसद सुनील तटकरे को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.
कुछ पदाधिकारियों को सीधे बर्खास्तगी का नोटिस
एनसीपी के जयंत पाटिल ने कुछ पदाधिकारियों को सीधे बर्खास्तगी का नोटिस भेजा है, जबकि अन्य को पार्टी के नाम और प्रतीक का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी है. अजित पवार के साथ गए विधायकों पर सीधी कार्रवाई से पहले उन्हें पुनर्विचार करने का समय दिया गया है.
ये भी पढ़ें:-
महाराष्ट्र: NCP ने 3 नेताओं को किया निष्कासित, अजित पवार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए थे शामिल
महाराष्ट्र में 'पवार' गेम: NCP ने प्रफुल्ल पटेल-सुनील तटकरे को निकाला; अजित पवार ने बना ली नई टीम
4 साल में 4 बार बदला सियासी गणित, आंकड़ों से समझिए- महाराष्ट्र का असली 'किंग' कौन?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं