हिंदू समाज को जागरूक करने के लिए शिवशक्ति धाम डासना के महंत और श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी की पदयात्रा पुलिस-प्रशासन ने रोक दी है. महंत को तीन दिन के लिए नजरबंद कर दिया गया है. महंत अपने 20 शिष्यों के साथ बृहस्पतिवार सुबह पदयात्रा पर निकलने की तैयारी में थे. महंत का कहना है कि पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने उन्हें जेल में डालने की धमकी दी है.
बृहस्पतिवार सुबह एसपी देहात डॉ. ईरज राजा और एसडीएम सदर विनय सिंह मंदिर पहुंचे और शिवशक्ति धाम डासना से मेरठ के खजूरी गांव तक निकलने वाली पदयात्रा रोक दी. यात्रा में स्वामी अमृतानंद, स्वामी कृष्णानंद गिरी, साध्वी आस्था मां, यति सत्यदेवानंद, यति कृष्णानंद, यति रामस्वरूपानंद, यति सरोजनाथ, यति सत्यानंद, यति निर्भयानंद, यति रणविजयानंद, यति यतींद्रानंद शामिल होने वाले थे.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एसडीएम विनय कुमार सिंह का कहना है कि महंत की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यात्रा को रोका गया है. इसके अलावा इस समय धारा 144 लगी हुई है. इस दौरान भीड़ या कोई विवाद न हो, इसके लिए महंत को मंदिर परिसर में रहने के लिए कहा गया है. जेल में डालने की धमकी देने का आरोप निराधार है.
यह भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं