प्रयागराज महाकुंभ (Mahakumbh 2025) को अलग-अलग तरीकों से भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है. शहर से लेकर पूरे मेला क्षेत्र में म्यूरल पेंटिंग्स के जरिए आध्यात्मिक विरासत को उकेरा जा रहा है.ये खूबसूरत म्यूरल पेंटिंग्स आध्यात्मिक विरासत को संजोए हुए महाकुंभ की सुंदरता को और बढ़ा रही हैं. उत्तर प्रदेश सरकार की कोशिश है कि महाकुंभ को भव्य, दिव्य और अद्भुत बनाने में कोई कसर न छोड़ी जाए. इसे लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है.
1500 कलाकार काम में लगे
जानकरी के अनुसार, पंद्रह सौ से ज्यादा कलाकार देश के अलग-अलग हिस्सों से आए हैं, जो 49 थीम पर इस तरह की म्यूरल पेंटिंग्स बना रहे हैं. ये काम बीते 6 महीनों से लोक निर्माण विभाग की देखरेख में किया जा रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूरे शहर में हो रहा काम
म्यूरल पेंटिंग्स का काम देख रहे आनंद बताते हैं, " पूरे प्रयागराज में इसका काम चल रहा है. भारत के सभी राज्यों से यहां पर कलाकार आए हैं जो इन पेंटिंग का निर्माण कर रहे हैं. "
4-5 दिन में तैयार होती है
आनंद ने कहा, "एक पिलर में 6 कलाकार लगते हैं और पूरे पिलर को पेंट करने में 4 से 5 दिन लगता है. सभी जगह पर एक प्रकार का समय लगता है, लेकिन पिलर्स की लंबाई ज्यादा होती इसलिए यहां पर दो दिन अधिक लगता है."
ये पेंटिंग्स आकर्षण का केंद्र
महाकुंभ में मयूरल पेंटिंग में मुख्य आकर्षण लाइफ ऑफ कुंभ, मधुबनी आर्ट, क्राफ्ट ऑफ इंडिया, ट्राइबल आर्ट बन गए हैं, जिसे देखकर आपको लगेगा कि आप पूरे भारत का दर्शन कर रहे हैं. इस प्रकार की तस्वीर न सिर्फ महाकुंभ की भव्यता और सुंदरता को बढ़ा रही है, बल्कि प्रयागराज की आध्यात्मिक तस्वीर को भी पेश कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं