विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2021

महिला ने बलात्कार की कोशिश करने वाले व्यक्ति का गुप्तांग काटा

पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है वहीं पीड़ित की शिकायत पर महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही है.

महिला ने बलात्कार की कोशिश करने वाले व्यक्ति का गुप्तांग काटा
आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है.
सीधी:

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के उमरीहा गांव में एक महिला ने अपने घर में घुसे एक व्यक्ति का गुप्तांग हंसिया से काट कर अलग कर दिया. पीड़ित व्यक्ति महिला के घर में घुस कर उसके साथ कथित रूप से जबरन बलात्कार करने का प्रयास कर रहा था. पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. सीधी जिले के खड्डी पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने शनिवार को महिला की शिकायत के हवाले से बताया कि बृहस्पतिवार रात को 11 बजे रमेश साकेत (45) महिला के घर में जबरदस्ती घुस गया और महिला के साथ कथित रूप से जोर जबरदस्ती करने लगा और जब महिला ने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया.

उन्होंने बताया कि आरोपित ने जब महिला को नहीं छोड़ा तो महिला ने खटिया पर रखी हंसिया से रमेश का गुप्तांग काट दिया. उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला ने स्वयं पुलिस चौकी पहुंचकर घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी. राजपूत ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपित को उपचार के लिये सेमरिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल और बाद में रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है वहीं पीड़ित की शिकायत पर महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, MP Police, Sidhi District, Attempt Of Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com