मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार को कहा कि आपत्तिजनक वेब-सीरीज (Objectionable Web Series) पर प्रतिबंध के लिए राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी. उन्होंने यहां कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के प्रवचन कार्यक्रम में यह बात कही. चौहान ने कहा, ‘‘महाराज देवकीनंदन ठाकुर जी ने आपत्तिजनक वेब-सीरीज पर प्रतिबंध की जरूरत की बात की. युवा पीढ़ी संस्कृति से विमुख हो रही. इसके लिए राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी.''
उन्होंने कहा कि साथ ही प्रदेश में नशे पर नियंत्रण के पूरे प्रयास किए जाएंगे.
चौहान ने कहा कि अभी हाल ही में मध्य प्रदेश में शराब अहाते बंद किए गए हैं, जो इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि मध्य प्रदेश में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में शिवराज सिंह चौहान कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. शिवराज सरकार लाडली बहना योजना लेकर आई है जिसके लिए पूरे राज्य में हितग्राहियों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं. मुस्लिम बहुल इलाकों में भी यह कतारें हैं. वादा हर महीने 1000 रुपये देने का है. बजट में इसका प्रावधान हो चुका है. चुनावी साल में इसे बीजेपी सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें :
* MP : कमलनाथ के लिए ‘‘आपत्तिजनक'' शब्द कहने पर CM शिवराज के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
* मध्यप्रदेश के चुनाव में 'आधी आबादी' को साधने की पूरी तैयारी में शिवराज सरकार
* यूपी में सूफी दरगाहों पर कव्वालियां, चुनाव से पहले मुस्लिम वोटर्स को साधने के लिए बीजेपी ने बनाया ये 'प्लान'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं