विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2017

लव जिहाद मामला : NIA अधिकारियों ने हादिया का बयान दर्ज किया  

हादिया ऊर्फ अखिला ने पिछले साल इस्लाम धर्म अपनाकर शफीन जहां नामक व्यक्ति से शादी कर ली थी. इस शादी को हादिया के पिता ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी.

Also Read in
लव जिहाद मामला : NIA अधिकारियों ने हादिया का बयान दर्ज किया  
हादिया और शफीन जहां. (फाइल फोटो)
कोट्टायम: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कोच्चि इकाई के जांचकर्ताओं की एक टीम ने 24 वर्षीय हादिया (इस्लाम धर्म अपनाने वाली हिंदू महिला) का बयान दर्ज किया. हादिया ऊर्फ अखिला ने पिछले साल इस्लाम धर्म अपनाकर शफीन जहां नामक व्यक्ति से शादी कर ली थी. इस शादी को हादिया के पिता ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी. हादिया के पिता ने आरोप लगाया था कि उसके पति का आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साथ संबंध है. इसके बाद उच्च न्यायालय ने इस शादी को अमान्य कर दिया था.

यह भी पढ़ें : केरल में 'लव जिहाद' के आरोप से जुड़े एक मामले की जांच करेगी NIA

यह मामला जब सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा, जहां शफीन जहां ने याचिका दायर की और सर्वोच्च न्यायालय ने जांच का आदेश दिया था. एनआईए टीम ने शफीन जहां का बयान भी दर्ज किया है. जांच एजेंसी से 27 नवंबर को सर्वोच्च न्यायालय में अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है.

VIDEO : केरल लव जिहाद केस : हदिया को 27 नवंबर को पेश होने को कहा


सर्वोच्च न्यायालय ने हादिया के पिता अशोकन से कहा कि वह हादिया को शफीन जहां  के साथ अपनी शादी के बारे में विचार रखने के लिए अदालत में पेश करें. हादिया मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की पीठ के सामने उपस्थित होगी और शादी के बारे में अपने विचार रखेगी. 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hadiya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com