विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2015

लुइस बर्जर रिश्वत मामले में पूर्व सीएम कामत को मिल सकती है अग्रिम जमानत

Also Read in
लुइस बर्जर रिश्वत मामले में पूर्व सीएम कामत को मिल सकती है अग्रिम जमानत
गोवा के पूर्व सीएम दिगंबर कामत (फाइल फोटो)
लुइस बर्जर रिश्वत मामले में गोवा के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री और कांग्रेस नेता चर्चिल अलेमाओ की क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तारी के बाद अब माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत की भी गिरफ्तारी संभव है। इसी बाबत, गोवा की एक अदालत पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत की अग्रिम ज़मानत पर शुक्रवार को फ़ैसला ले सकती है।

कामत पर अमेरिकी कंपनी लुइस बर्ज़र से कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप हैं। इस मामले में क्राइम ब्रांच की ओर से उन से पूछताछ भी की गई है। गिरफ़्तारी से बचने के लिए कामत कानूनी दांव पेंचों का सहारा ले रहे हैं और उनकी ओर से कोर्ट में अग्रिम ज़मानत के लिए याचिका भी दे दी गई थी। इससे पहले कोर्ट की ओर से उन्हें अंतरिम ज़मानत दी गई थी। आरोप है कि इन नेताओं ने एक वॉटर प्रोजेक्ट के लिए अमेरिकी कंपनी लुइस बर्जर से करोड़ों रुपये की रिश्वत ली थी।

अलेमाओ पर आरोप है कि उनको अमेरिकी कंसल्टेंसी फर्म लुइस बर्जर की ओर से दो वॉटर डेवेलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए करोड़ों रुपये रिश्वत दी गई है। राज्य के मौजूदा उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा यह पहले ही कह चुके हैं कि क़ानून अपना काम कर रहा है और जांच में जो दोषी पाया जाएगा उस पर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चर्चिल अलेमाओ, लुइस बर्जर, हिन्दी न्यूज, दिगंबर कामत, गोवा, Digambar Kamat, Churchill Alemao NDTV, Louis Berger Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com