विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2012

एनडीटीवी के सुशांत के घर लूट

Also Read in
दिल्ली की क़ानून व्यवस्था की में सुधार नहीं हो रहा है। एनडीटीवी इंडिया में एंकर सुशांत सिन्हा बुधवार की दोपहर मयूर विहार में जब अपने घर पहुंचे तो घर में चोरी कर रहे दो बदमाशों से घिर गए। बदमाश उन्हें घायल करने के बाद सामान लूट कर चंपत हो गए।
नई दिल्ली: दिल्ली की क़ानून व्यवस्था की में सुधार नहीं हो रहा है। एनडीटीवी इंडिया में एंकर सुशांत सिन्हा बुधवार की दोपहर मयूर विहार में जब अपने घर पहुंचे तो घर में चोरी कर रहे दो बदमाशों से घिर गए। बदमाश उन्हें घायल करने के बाद सामान लूट कर चंपत हो गए।

एनडीटीवी इंडिया के एंकर सुशांत सिन्हा जब दोपहर को अपना काम पूरा करके दिल्ली के मयूर विहार फ़ेज़ वन में अपने घर पहुंचे तो घर का दरवाज़ा खुला मिला। अंदर गए तो दो डकैतों से भिड़ंत हुई। उन दोनों ने सुशांत को देखते ही उनपर लोहे के रॉड से हमला करना शुरू किया। फिर काफ़ी बुरी तरह पीटने के बाद घर की नक़दी और सामान लेकर फ़रार हो गए।

फ़रार होने से पहले डकैत सुशांत को जान से मारने की धमकी भी दे गए। देर रात तक राजधानी दिल्ली में दिन दहाड़े होने वाले डाके का पुलिस कोई सुराग़ नहीं ढूंढ पाई। दिल्ली की बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था की यह एक और मिसाल है जहां दिन दहाड़े लोग अपने घरों तक में महफ़ूज़ नहीं हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Sinha, NDTV Anchor, Loot In Delhi, दिल्ली में लूट, मयूर विहार में लूट, सुशांत सिन्हा के लूट, एनडीटीवी एंकर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com