विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2017

डेरा प्रमुख की सहयोगी हनीप्रीत कौर और आदित्य की तलाश के लिए छापेमारी जारी

डेरा प्रमुख राम रहीम की गोद ली हुई बेटी है हनीप्रीत कौर और डेरा के प्रवक्ता हैं आदित्य इन्सां

डेरा प्रमुख की सहयोगी हनीप्रीत कौर और आदित्य की तलाश के लिए छापेमारी जारी
राम रहीम के सहयोगी हनीप्रीत इन्सां और आदित्य इन्सां के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है.
  • दोनों सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही
  • रोहतक से जाने के बाद से नहीं दिखाई दी हनीप्रीत कौर
  • आदित्य पर देशद्रोह, हिंसा भड़काने का मामला दर्ज
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के दो निकट सहयोगियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. डेरा प्रमुख को अपनी दो पूर्व शिष्याओं के दुष्कर्म मामले में 20 साल कैद की सजा हुई है. यह लुकआउट नोटिस राम रहीम की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत कौर और डेरा के प्रवक्ता आदित्य इन्सां के लिए जारी किए गए हैं.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन दोनों सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने उन्हें देश छोड़कर फरार होने से रोकने के लिए नोटिस जारी किया है. डेरा प्रमुख को हेलीकॉप्टर से पंचकूला से रोहतक ले जाने तक हनीप्रीत सिंह उनके साथ थी. इसके बाद डेरा प्रमुख को रोहतक के पास सुनारिया जेल में रखा गया था. हनीप्रीत को 25 अगस्त की शाम रोहतक से जाने के बाद से नहीं देखा गया है. आदित्य इन्सां पर चार अन्य लोगों के साथ देशद्रोह, हिंसा भड़काने का मामला दर्ज किया गया है.

VIDEO : मददगारों पर नजर

हरियाणा के पुलिस महानिरीक्षक केके राव ने मीडिया कर्मियों को बताया कि डेरा प्रमुख को दोषी ठहराए जाने की स्थिति में डेरे के शीर्ष लोगों द्वारा 25 अगस्त को पंचकूला की अदालत परिसर से राम रहीम को भगाने के लिए साजिश रची गई थी. लेकिन अदालत परिसर में हरियाणा पुलिस और अर्धसैनिक बलों की त्वरित कार्रवाई से यह साजिश विफल रही.
(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Singh, Honeypreet Insan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com