कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके गढ़ अमेठी में हराकर बड़ा उलटफेर करने वाली निवर्तमान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को इस बार मोदी सरकार में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. इससे पहले भी वह मानव संसाधन मंत्री बनाई गई थीं लेकिन कई बार विवाद होने के चलते उनके मंत्रालय में फेरबदल कर दिया गया था. शुक्रवार को स्मृति ईरानी ने कहा कि उनकी जीत कोई ‘ राकेट विज्ञान' नहीं है क्योंकि अमेठी के लोगों को ऐसा प्रतिनिधि चाहिये था जो उनके लिये अगले पांच साल काम कर सके. ईरानी ने कहा कि उन्हें जीत मोदी सरकार के विकास के एजेंडे के कारण मिली. उन्होंने यह भी कहा कि अमेठी के लोगों ने 2014 में भाजपा के लिये बड़ी संख्या में मतदान करके उन पर भरोसा जताया और उस भरोसे को कायम रखने के लिये उन्होंने पिछले पांच साल वहां काम किया. ईरानी ने 2014 में भी गांधी को कड़ी चुनौती दी थी. भाजपा ने एक बार फिर उन्हें उसी सीट पर उतारा और इस बार वह 55000 मतों से जीत गईं. ईरानी ने गांधी पर अमेठी के विकास पर ध्यान नहीं देने का तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने अमेठी में काम करना शुरू कर दिया है जहां सुविधाओं का अभाव है. उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारें अमेठी के विकास के लिये काम कर रही है.
राहुल गांधी ने समस्या का समाधान नहीं किया, बल्कि वह जनता के लिए ही समस्या बन गए थे: स्मृति ईरानी
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
स्मृति ईरानी का अमेठी के लिए ऑडियो संदेश
स्मृति ईरानी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता के लिए जारी एक रिकार्डेड संदेश में कहा, ''अपने संकल्प को दोहराती हूं कि आगामी पांच सालों में हर गांव तक, हर पुरवा तक, हर न्याय पंचायत तक समस्याओं का समाधान पहुंचाना मेरी प्रतिबद्धता रहेगी. एक बार फिर संकल्पित अमेठी ने विकास की ओर कदम बढ़ाया है.'' उन्होंने कहा, ''अमेठी की स्नेही बहनों, सम्मानित भाइयों को मैं प्रणाम करती हूं. मैं स्मृति ईरानी, आज से आपकी विधिवत सांसद. एक साधारण परिवार की मुझ जैसी महिला को आप सबने आशीर्वाद दिया. आप सबने जो इतिहास रचा, उसे देश और दुनिया ने देखा.'' स्मृति ने कहा, ''आज भारतीय जनता पार्टी की एक साधारण कार्यकर्ता होने के नाते आपके श्रीचरणों में मैं अपनी कृतज्ञता अर्पित करती हूं. मेरी ओर से, भारतीय जनता पार्टी के संगठन की ओर से, हमारे कार्यकर्ताओं की ओर से आपको शत शत नमन, आपको आभार.'' यह रिकार्डेड संदेश अमेठी में उनकी आईटी सेल की टीम से जारी किया गया.
अमेठी से जीतने के बाद बोलीं स्मृति ईरानी- एक बार वादा किया है तो निभाऊंगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं