विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2019

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव का 'शंखनाद', हर बूथ में इस बार वोट डालने के बाद मिलेगी पर्ची, 10 बड़ी बातें

Lok Sabha Election 2019 : आम चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही देश में चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है. 

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव का 'शंखनाद', हर बूथ में इस बार वोट डालने के बाद मिलेगी पर्ची, 10 बड़ी बातें
लोकसभा चुनाव 2019 : इस बार सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग की कड़ी नजर
नई दिल्ली:
  1. 17वीं लोकसभा का चुनाव सात चरण में, 11 अप्रैल से 19 मई के बीच कराने का फैसला किया है.  सातों चरण के मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी. 
  2. पहले चरण के लिये 11 अप्रैल को होने वाले मतदान की अधिसूचना 18 मार्च को जारी की जायेगी.  2014 में 16वीं लोकसभा का चुनाव नौ चरण में कराया गया था. 
  3. दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल, चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल, पांचवें चरण का मतदान छह मई, छठवें चरण का मतदान 12 मई और सातवें चरण का मतदान 19 मई को होगा. 
  4. 23 मई को मतगणना के आधार पर चुनाव परिणाम घोषित होगा. समूची चुनाव प्रक्रिया 27 मई को सम्पन्न करने का लक्ष्य तय किया गया है. 
  5. जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनावों के साथ नहीं होंगे. फेक न्यूज और हेट स्पीच पर कंट्रोल करने केलिए सोशल मीडिया से अधिकारी की नियुक्ति करने को कहा गया है. सोशल मीडिया पर कैंपेनिंग का खर्चा भी जोड़ा जाएगा.
  6. सभी सोशल मीडिया को इस दौरान किसी भी राजनीतिक पार्टी के विज्ञापन को जारी करने के लिए जानकारी देनी होगी. स्वीकृति मिलने के बाद ही वह ऐसा कर सकते हैं. गूगल और एफबी को भी ऐसे विज्ञापन दताओं की पहचान करने के लिए कहा गया है.
  7. पेड न्यूज पर कार्रवाई के लिए हर तैयारी की गई है. मीडिया एक्सपर्ट को भी चुनाव आयोग ने तैयार किया है जो इस तरह की न्यूज पर नजर रखेंगे.
  8. सभी बूथ पर सीसीटीवी कैमरा होगा. मतदाताओं तक पहुंचने के लिए हर तरह की कोशिश की गई है. 
  9. मतदान के बाद सभी को मिलेगी पर्ची. एक ऐप भी लांच होगा जिसकी मदद से कोई भी मतदाता किसी भी नियम उल्लंघन को कैमरे में कैद कर सीधे हमें भेजा सकेगा.
  10. लाउडस्पीकर का इस्तेमाल रात 10 से सुबह छह तक बंद रखना होगा.  सभी उम्मीदवारों को अपनी संपति और शिक्षा का ब्यौरा देना होगा, फॉर्म 26 भरना होगा. नाम चेक करने के लिए स्‍पेशल नंबर होगा '1950', करीब 10 लाख पोलिंग स्‍टेशन होंगे, पिछली बार 9 लाख थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lok Sabha Election 2019 Schedule, Lok Sabha Polls Schedule 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com