विज्ञापन
1 hour ago
नई दिल्ली:

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है. इनमें बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटें शामिल हैं. मतदान शुरू हो गया है और नतीजे भी आज शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे. देशभर में इस बार राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया चल रही है, जिनमें से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं.

तीन राज्यों में टक्कर, 26 सीटों पर निर्विरोध चुनाव

शरद पवार, रामदास अठावले, अभिषेक मनु सिंघवी, थंबी दुरई, विनोद तावड़े और बाबुल सुप्रियो सहित कई बड़े नेताओं को पहले ही निर्विरोध राज्यसभा भेजा जा चुका है. लेकिन बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है.

बिहार: पांचवीं सीट पर सस्पेंस जारी

बिहार में JDU और BJP के चार उम्मीदवारों- नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, नितिन नवीन और शिवम कुमार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। असली जंग पांचवीं सीट पर है, जहां NDA के उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन समर्थित एडी सिंह आमने‑सामने हैं.

यह भी पढ़ें- AIMIM के समर्थन के बाद भी RJD की राह मुश्किल, जानें बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट का गुणा-गणित

पांचवीं सीट पर महागठबंधन भी टक्कर में

महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं. जीत के लिए 41 वोट चाहिए. AIMIM के सभी 5 और BSP का 1 वोट मिलने की उम्मीद से उनकी स्थिति मजबूत मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: DK शिवकुमार का आरोप- विधायकों को ₹5-5 करोड़ का ऑफर, खरीदने आए 4 लोग, ब्लैंक चेक के साथ 2 गिरफ्तार

फैसला आज शाम तक

बिहार, ओडिशा और हरियाणा में हुए मतदान के बाद आज शाम तक नतीजे आ जाएंगे. सभी दलों की उम्मीदें क्रॉस-वोटिंग पर टिकी हैं, इसलिए कई सीटों पर चौंकाने वाले नतीजे आने की संभावना है.

राज्यसभा चुनाव: महागठबंधन के 37 विधायक मतदान के लिए पहुंचे, कांग्रेस के 3 और RJD का 1 विधायक गायब

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, और महागठबंधन के कुल 37 विधायक अब तक वोट डालने पहुंचे हैं. इनमें

RJD के 24,

AIMIM के 5,

माले के 2,

सीपीएम का 1,

BSP का 1,

IIP का 1,

कांग्रेस के 3 विधायक शामिल हैं.

कांग्रेस और RJD के कुछ विधायक अभी तक नहीं पहुंचे

महागठबंधन के तीन कांग्रेस विधायक और RJD का एक विधायक अब तक मतदान केंद्र नहीं पहुंचे हैं, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है.

एनडीए की ओर से भी एक विधायक गायब

इसी बीच JDU के विधायक अजीत कुमार भी अब तक वोट डालने नहीं पहुंचे हैं, जिससे दोनों गठबंधनों के समीकरणों पर सवाल उठने लगे हैं.

Rajya Sabha Elections 2026 LIVE: AIMIM के विधायकों ने महागठबंधन के पक्ष में किया मतदान

राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार में AIMIM के 5 विधायकों ने महागठबंधन के पक्ष में मतदान किया है.

अब तक वोट डालने नहीं पहुंचे JDU के दो विधायक

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. एनडीए की तरफ से 200 विधायकों ने वोट किया है. कांटी विधायक अजीत कुमार, गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार अब तक वोट डालने नहीं आए हैं. दोनों जदयू कोटे के विधायक हैं.

महागठबंधन के 4 विधायक अब तक वोट डालने नहीं आए हैं. अगर 4 विधायक एब्सेंट रहते हैं तो जीत के लिए निर्धारित कोटा 41 से घटकर 40 हो जाएगा.

बिहार विधानसभा में NDA के 110 विधायक अब तक वोट डाल चुके

बिहार विधानसभा में NDA के 110 विधायक अब तक वोट डाल चुके हैं. भाजपा ने अपने सीनियर नेताओं को नए विधायकों से वोट कराने की जिम्मेदारी दी है. वरीय नेताओं को 10-10 विधायकों का वोट कराना है.

गौरतलब है कि कांग्रेस के 3 विधायक अब तक वोट डालने नहीं पहुंचे हैं.

BSP विधायक ने महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में डाला वोट

बिहार विधानसभा में बीएसपी के इकलौते विधायक सतीश यादव ने महागठबंधन के पक्ष में मतदान किया. सतीश यादव ने कहा कि NDA की तरफ से भी कई ऑफर मिले पर हमने महागठबंधन को अपना समर्थन दिया है. सतीश यादव ने दावा किया है की पांचवी सीट महागठबंधन जीतेगी. 

राज्यसभा चुनाव के लिए मैथिली ठाकुर ने डाला वोट

मैथिली ठाकुर ने राज्यसभा चुनाव के लिए पहली बार वोट डाला है. मैथिली ने कहा है की हम सभी पांच सीट पर एनडीए के उम्मीवार जीतेंगे.

विपक्ष इससे पहले भी विधानसभा चुनाव में दावे कर रहे थे. लेकिन हम लोग इस चुनाव में सभी पांच सीट पर चुनाव जीतेंगे.

बिहार विधानसभा में राज्यसभा के लिए वोटिंग शुरू

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है. सबकी निगाहें पांचवीं सीट पर टिकी हुई हैं, दोनों खेमों ने अपना पूरा दमखम लगाया है. महागठबंधन ने पूरे विपक्षी खेमे को साध लिया है. AIMIM और बहुजन समाज पार्टी के विधायक उसके समर्थन में हैं, लेकिन कांग्रेस के दो विधायकों ने महागठबंधन की चिंता बढ़ा दी है. बाल्मिकी नगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास से पार्टी नेताओं का संपर्क नहीं हो पा रहा है. AIMIM के भी एक विधायक पर महागठबंधन के नेताओं को संदेह है.

बिहार चुनाव में कौन करेगा क्रॉस वोटिंग?

महागठबंधन ने सभी विधायकों को एक होटल में रुकने को कहा था। रविवार दोपहर से विधायक यहां इकट्ठा हो रहे हैं. बसपा के इकलौते विधायक सतीश यादव और AIMIM के विधायक भी होटल पहुंचे. हालांकि कांग्रेस के 4 विधायक अब तक होटल नहीं पहुंचे. इनमें से दो विधायकों से कोई संपर्क नहीं हो रहा है. चनपटिया से विधायक अभिषेक रंजन और किशनगंज विधायक कमरुल होदा ही होटल पहुंचे थे. दो अन्य विधायक मनोहर प्रसाद, आबिदुर रहमान से नेताओं की बात हो रही है. लेकिन बाल्मिकीनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास से पार्टी नेता संपर्क नहीं कर पा रहे हैं.

सुरेंद्र कुशवाहा 2015 का चुनाव उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी से लड़ चुके हैं. पिछले दिनों उनसे उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मुलाकात भी की थी. वहीं मनोज विश्वास भी जदयू से राजद होते हुए कांग्रेस में शामिल हुए थे. इन दोनों के क्रॉस वोटिंग की आशंका है.

राज्यसभा चुनाव पर तेजस्वी यादव- क्रॉस‑वोटिंग के बिल्कुल पक्ष में नहीं

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि हम पूरी मजबूती के साथ जीतने के लिए लड़ रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि क्रॉस‑वोटिंग के बिल्कुल पक्ष में नहीं हैं और महागठबंधन के सभी विधायक एकजुट हैं.

तेजस्वी ने कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता और सिद्धांतों से लड़ा जा रहा है और विपक्षी खेमे में किसी तरह की टूट‑फूट की गुंजाइश नहीं है.

आज शाम तक आएंगे नतीजे

बिहार, ओडिशा और हरियाणा में मतदान के बाद आज शाम तक नतीजेजाएंगे. सभी दलों की उम्मीदें क्रॉस-वोटिंग पर टिकी हैं, इसलिए कई सीटों पर चौंकाने वाले नतीजे आने की संभावना है.

ओडिशा में भी क्रॉस वोटिंग की भारी आशंका

ओडिशा में विपक्षी दल कांग्रेस ने आज होने वाले राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस-वोटिंग' की आशंकाओं के मद्देनजर अपने आठ विधायकों को कर्नाटक भेज दिया है. दूसरी ओर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने एक बयान में कहा है कि पार्टी ने अपने सभी विधायकों से शुक्रवार से रविवार तक हर शाम पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक के आवास पर होने वाली आवश्यक बैठकों में भाग लेने को कहा था. कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पार्टी ने गुरुवार रात को अपने सभी 14 विधायकों को राज्य की राजधानी भुवनेश्वर बुलाया था और फिर मुख्य सचेतक सीएस राजेन एक्का समेत आठ को बेंगलुरु भेज दिया. 

हरियाणा में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर

कांग्रेस की राज्यसभा चुनाव को लेकर रिसॉर्ट पॉलिटिक्स जारी है.पहले कांग्रेस ने ओडिशा के 14 विधायकों को भुवनेश्वर से बेंगलुरु भेजा.यहां उन्हें रामनगर के बिदादी रिसोर्ट में रखा गया है. कनार्टक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार उनकी खातिरदारी कर रहे हैं. उसी तरह कांग्रेस ने हरियाणा के 37 में से 31 विधायकों को चंडीगढ़ से शिमला के पास कुफरी के द ट्वीन टावर्स में ठहराया है और इनकी मेजबानी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कर रहे हैं.रिसॉर्ट के बाहर हिमाचल पुलिस तैनात है और किसी को बाहर जाने की जरूरत नहीं है.इस रिसोर्ट में कांग्रेस ने 33 कमरे बुक कराए हुए हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com