Live Updates : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी, CPI(M)) ने दक्षिणी दिल्ली के शाहीन बाग सहित अन्य क्षेत्रों में चल रहे अतिक्रमण हटाने के अभियान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. जिसपर आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इंकार कर दिया है. दरअसल CPI(M) के वकील ने आज सीजेआई (CJI) के समक्ष याचिका का उल्लेख करते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की है. CPI(M) की ओर से याचिका कल दायर की गई थी. जिसमें कहा गया था कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम शाहीन बाग में बुलडोजर चलाने की योजना बना रही है. जबकि कुछ अन्य क्षेत्रों में पहले ही कई बिल्डिंग गिराई जा चुकी है. याचिका में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि अतिक्रमण हटाने का कार्यक्रम अत्यधिक अवैध और अमानवीय है.
याचिका के अनुसार एसडीएमसी और अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा यहां रहने वाले व काम करने वाले लोगों को कोई उचित कारण बताओ नोटिस या समय नहीं दिया गया था. एसडीएमसी की कार्रवाई मौलिक अधिकारों का उल्लंघन.