विज्ञापन
3 years ago
नई दिल्ली:

Parliament Security Breach Updates: देश की संसद के भीतर निचले सदन में सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में चूक उस वक्त सामने आई, जब दर्शक दीर्घा में बैठे दो शख्स अचानक लोकसभा में कूद गए. संसद भवन पर आतंकवादी हमले की 22वीं बरसी के दिन बुधवार को संसद से जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक शख्स को मेज़ों पर कूदते देखा जा सकता है और सुरक्षाकर्मियों के अलावा कुछ सांसद भी उन्हें पकड़ने की कोशिश करते नज़र आ रहे हैं. सुरक्षा की चूक की घटना के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है. वहीं संसद के बाहर नारेबाजी कर रहे दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. इस घटना के बाद दर्शक दीर्घा को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है. वहीं कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि संसद हमले की बरसी के दिन यह सुरक्षा का गंभीर उल्‍लंघन है. बताया जा रहा है कि हमले के लिए पूरी प्‍लानिंग की गई और इस मामले में छह लोग शामिल हैं, जिनमें से पांच लोगों की पहचान हो चुकी है. 

Parliament Security Breach Updates in Hindi

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Loksabha Security Breach, Parliament Security Breach, Lok Sabha Security
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com