विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

विपक्ष के जोरदार हंगामे और विरोध के बीच रविवार को कृषि क्षेत्र से जुड़े दो विधेयक राज्यसभा (Rajya Sabha) में ध्वनि मत से पास हो गए. कृषि से जुड़ा तीसरा विधेयक आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा. विपक्ष का दावा है कि सरकार के पास पर्याप्त संख्या नहीं है और बीजेपी को मदद पहुंचाने के लिए नियमों का उल्लंघन किया गया है.  किसान बिल पर कल राज्यसभा में हंगामा करने वाले आठ विपक्षी सांसदों को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. निलंबन के विरोध में सांसद संसद भवन में धरने पर बैठे हैं. जिन सांसदों को सस्पेंड किया गया है, उनमें टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, संजय सिंह, डोला सेन, राजीव साटव शामिल हैं. विपक्ष के कई सांसदों ने सदन में जमकर हंगामा किया था. संजय सिंह और राजीव साटव महासचिव के सामने टेबल पर चढ़ गए थे. वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने आसन के सामने रूल बुक लहराई थी.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Parliament Monsoon Session Live Updates, Parliament Monsoon Session Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com