विज्ञापन
3 years ago

No-Trust Debate LIVE Updates : लोकसभा में सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का आज तीसरा और आख़िरी दिन है.तीसरे दिन चर्चा की शुरुआत करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि दुनिया मंदी का सामना कर रही है, वहीं भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. आम लोगों के लिए सरकार कई योजनाएं लाई. 6 दशकों से गरीब हटाओ, सुनते रहे, लेकिन क्या सचमुच गरीबी हटी क्या? UPA सरकार में गरीबी नहीं हटी, लेकिन हमारी सरकार के कार्यकाल में गरीब हटी. पीएम की नीतियों की वजह से हम आगे बढ़े. आम लोगों के लिए कई योजनाएं शुरू की गईं. आप सपने दिखाते हैं, हम जनता के सपने साकार करते हैं.

बता दें कि चर्चा के अंत में आज शाम पीएम मोदी विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे, जिसके बाद अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी. 26 जुलाई को विपक्ष सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया था, जिसे लोकसभा अध्यक्ष ने मंजूर कर लिया था और बहस के लिए 8 से 10 अगस्त का समय तय किया था. विपक्ष की तरफ से गौरव गोगोई लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए. चर्चा की शुरुआत करते हुए उन्होंने सरकार और पीएम मोदी से तीन सवाल पूछे...उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी आज लोकसभा में इन सवालों के जवाब देंगे.

 विपक्ष के 3 सवाल, पीएम देंगे जवाब

सवाल नंबर 1- पीएम अब तक मणिपुर क्यों नहीं गए?
सवाल नंबर 2- पीएम को मणिपुर पर बोलने मे 80 दिन क्यों लगे?
सवाल नंबर 3- अब तक मणिपुर के सीएम बर्ख़ास्त क्यों नहीं किए गए?

बुधवार को राहुल गांधी ने चर्चा की शुरुआत करते हुए मणिपुर दौरे का ज़िक्र करते हुए वहां के लोगों की आपबीती सुनाई और सरकार पर तीखे हमले बोले थे. अब तक की बहस में विपक्ष की तरफ से मणिपुर के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश हुई है. विपक्ष की तरफ से गौरव गोगोई, राहुल गांधी, ललन सिंह जैसे नेता अपना पक्ष रख चुके हैं जबकि सरकार की तरफ से निशिकांत दुबे, किरेन रिजेजू, स्मृति ईरानी और खुद गृह मंत्री अमित शाह पक्ष रख चुके हैं. आज विपक्ष की ओर से अधीर रंजन चौधरी, शशि थरूर पक्ष रखेंगे जबकि शाम में पीएम मोदी लोकसभा में जवाब देंगे.

Here are the Live Updates on No-Confidence Motion:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Parliament Monsoon Session, No-confidence Motion, Monsoon Session LIVE, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com