4 years ago
नई दिल्ली:
NDTV और Dettol साल 2014 से 'बनेगा स्वच्छ/स्वस्थ भारत' पहल के जरिए स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में एकसाथ काम कर रहे हैं. इस पहल का नेतृत्व कैंपेन एंबेसडर अमिताभ बच्चन कर रहे हैं. यह कैंपेन अब अपने नौवें वर्ष में आगे बढ़ रहा है, जो देश के हरेक नागरिक के लिए समृद्ध और स्वस्थ भारत बनाने पर केंद्रित है. इस बार के टेलीथॉन का उद्देश्य 'लक्ष्य- संपूर्ण स्वास्थ्य का' है, जहां नागरिक, समाज और सरकारें मिलकर काम करेंगी. आज सुबह 9 बजे से यह टेलीथॉन शुरू हुआ, जो 12 घंटे तक चलेगा. इसे NDTV के सभी नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है.