BJP New Team Meeting Today: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन आज अपनी नवनियुक्त टीम के साथ पहली बैठक हुई है. दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में यह बैठक हुई है. बीजेपी के विस्तारित कार्यालय में दिन भर चलने वाली तीन अलग-अलग बैठकों में नए पदाधिकारियों का परिचय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के अवसर पर देश भर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों और साथ ही अन्य संगठन विषयों पर चर्चा की जाएगी. बता दें कि 17 अगस्त को नितिन नवीन ने 65 सदस्यीय नई टीम का ऐलान किया था, जिसमें 51 नए चेहरे शामिल किए गए हैं. इसमें नए पदाधिकारियों को उनकी भूमिकाएं बताई जाएंगी. उन्हें निर्देश दिए जाएंगे कि उनकी भूमिका में उनके दायित्व क्या हैं. पीएम मोदी भी आज शाम को 7 बजे भाजपा मुख्यालय पर पहुंचेंगे.
Live Update
युवाओं को जोड़ेगी बीजेपी
बीजेपी ने Gen-Z को लेकर नई टीम बनाई है. जिसमें अब युवाओं को जोड़ने पर प्लान बनाया गया है. भाजपा ने इस अभियान को नाम युवा संवाद दिया गया है. 14 से 25 साल के युवाओं को जोड़ने पर प्रयास किया जाएगा.
Gen-Z से संवाद के लिए बीजेपी ने बनाई टीम
बीजेपी ने Gen-Z से संवाद के लिए नई टीम बनाई है. यह टीम युवाओं से देश भर में संवाद के लिए रणनीति बनाएगी. खास बात यह है कि इस टीम की निगरानी बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे. टीम में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, बीजेपी महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े और छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को शामिल किया गया है. जल्दी ही बीजेपी जेन जी से आउटरीच शुरू करेगी. इसमें उनकी बातों को समझना और उनके मुद्दों का समाधान किया जाएगा. इससे पहले केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों से कहा गया है कि वे विश्वविद्यालयों में एक दिन जाएं और छात्रों से बातचीत करें. बीजेपी के सभी नेता स्कूलों में भी जाएंगे.
बीजेपी का 'वंदे मातरम' पर प्रस्ताव पारित
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई भाजपा की नई टीम की बैठक में पार्टी ने अहम फैसला किया है. नितिन नवीन ने बताया 'भाजपा ने आज 22 अगस्त 2026 को वंदे मातरम् के सम्मान और उसकी ऐतिहासिक विरासत की रक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया है. जिसमें 19 अगस्त 2026 को कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा 1937 के अपने प्रस्ताव को पुनः स्वीकार करते हुए कांग्रेस के कार्यक्रमों में 'वन्दे मातरम्' के केवल प्रथम दो पदों के गायन को सीमित करने के निर्णय की कड़ी निंदा और स्पष्ट शब्दों में विरोध करती है. भाजपा वंदे मातरम् को भारत का राष्ट्रीय गीत, भारत माता के प्रति श्रद्धा की अभिव्यक्ति, स्वतंत्रता संग्राम का मंत्र और भारत की राष्ट्रीय चेतना का अमर प्रतीक मानती है.
बीजेपी मुख्यालय पहुंच सकते हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को बीजेपी मुख्यालय पहुंच सकते हैं. बताया जा रहा है कि वह पार्टी के नए पदाधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए बीजेपी मुख्यालय आ सकते हैं. बीजेपी की नई टीम बनने के बाद आज पार्टी मुख्यालय में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है.
बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक दिल्ली में शुरू हो चुकी है. पार्टी मुख्यालय में BJP की बैठक से पहले राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के सभी छह पद गाए गए. BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पार्टी के सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं.
#WATCH दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम के साथ एक परिचयात्मक बैठक की अध्यक्षता की। pic.twitter.com/O7X0A5o2M2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2026
लालू यादव मामले में अहम सुनवाई
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होने वाली है. चारा घोटाले केस में सजा सुनाए जाने के बाद लालू यादव जमानत पर हैं. जहां सीबीआई की जमानत रद्द करने की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट सुनवाई करेगा. ऐसे में आज होने वाली अहम सुनवाई अहम मानी जा रही है.
बीजेपी की नई टीम की बैठक आज
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान हो चुका है. जिसकी पहली बैठक आज आयोजित की जाएगी. नितिन नवीन ने 65 सदस्यीय नई टीम का ऐलान किया था, इसमें 51 नए चेहरे शामिल किए गए हैं. शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सबका आपस में परिचय कराएंगे. साथ ही उनसे पार्टी की अपेक्षाओं के बारे में भी चर्चा होगी. यह औपचारिक रूप से बीजेपी में पदाधिकारी के तौर पर उनकी नई जिम्मेदारी की शुरुआत होगी. सूत्रों के अनुसार, इसमें नए पदाधिकारियों को उनकी भूमिकाएं बताई जाएंगी. उन्हें निर्देश दिए जाएंगे कि उनकी भूमिका में उनके दायित्व क्या हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं से किस तरह जीवंत संपर्क बना कर रखना है, कैसे लोगों की समस्याओं और उनके समाधान के लिए सतर्क रहना है, अगले साल होने वाले सात राज्यों के विधानसभा चुनावों और 2029 के लोक सभा चुनावों के बारे में उनसे अपेक्षाओं के बारे में भी बात होने की संभावना है.