विज्ञापन
4 years ago

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे ने नामांकन भर दिया है. साफ है कि अब मुकाबला शशि थरूर बनाम मल्लिकार्जुन खड़गे होगा.तीसरे उम्‍मीदवार केएन त्रिपाठी हैं, जो झारखंड के कांग्रेस नेता हैं और झारखंड में मंत्री भी रह चुके हैं. इससे पहले दिग्विजय सिंह और अशोक गहलोत का नाम अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो गया था.  दिग्विजय ने आज बताया कि मैंने आज मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी. मैं उनके खिलाफ चुनाव नहीं लड़ूंगा बल्कि उनका प्रस्तावक बनूंगा. मैं कांग्रेस के लिए हमेशा काम करता रहूंगा.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गई और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरम्भ हुई, जो 30 सितंबर तक चलेगी. नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है. एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

UPDATES:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Congress President, Congress, Mallikarjun Kharge, Digvijay Singh, Shashi Tharoor, Sonia Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com