विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2019

अमित शाह का फर्जी लेटर हेड बनाकर हरियाणा CM को लिखी चिट्ठी, कहा- टिकट हरिओम को ही देना

अमित शाह के नाम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लिखी चिट्ठी में कहा गया था कि चुनाव का टिकट हरिओम को देना. हरिओम बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ना चाह रहा था.

अमित शाह का फर्जी लेटर हेड बनाकर हरियाणा CM को लिखी चिट्ठी, कहा- टिकट हरिओम को ही देना
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर.
  • पुलिस ने किया दो लोगों को गिरफ्तार
  • मांग रहे थे टिकट
  • BJP अध्यक्ष का बनाया फर्जी लेटर हेड
नई दिल्ली:

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का फर्जी लेटर हेड बनाकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को चिट्ठी लिखने के मामले में हरियाणा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए दोनों का नाम हरिओम और गोपाल बताया गया है. अमित शाह के नाम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लिखी चिट्ठी में कहा गया था कि चुनाव का टिकट हरिओम को देना. हरिओम बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ना चाह रहा था. हरिओम ने सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा का स्वागत भी किया था. डीएसपी रमेश कुमार ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने दोनों को 2 दिन के रिमांड पर भेजा है.

बता दें, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अभी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं. हाल ही सीएम खट्टर उस समय अपना आपा खो बैठे थे, जब रैली के दौरान एक समर्थक ने उन्हें मुकुट पहनाने की कोशिश की. उस समय खट्टर के हाथ में एक फरसा था. रैली के वीडियो में नाराज खट्टर को ‘ गर्दन काट दूंगा तेरी' बोलते हुए सुना जा सकता है. बुधवार को इस वीडियो को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी ट्वीट किया.

वीडियो पर जवाब देते हुए खट्टर ने कहा कि पार्टी ने सत्ता में आने के बाद ऐसी संस्कृति को खत्म कर दिया. उन्होंने कहा, ‘अगर कोई भी, खासतौर पर पार्टी कार्यकर्ता मुझे चांदी का मुकुट पहनाने की कोशिश करता है तो मैं गुस्सा हो जाता हूं और इसे नजरअंदाज नहीं कर सकता. सत्ता में आने के बाद हमने यह संस्कृति खत्म कर दी है. पार्टी कार्यकर्ता को भी इसको लेकर बुरा नहीं मानना चाहिए.'

मनोहर लाल खट्टर ने पार्टी नेता को दी 'गर्दन काटने की धमकी' तो कांग्रेस की तरफ से आया यह Reaction

वीडियो क्लीप में खट्टर मिनी ट्रक के ऊपर खड़े दिखाई दे रहे हैं और एक अज्ञात समर्थक की ओर से मुकुट पहनाने की कोशिश करने पर नाराज होते दिख रहे हैं. जनता के बीच से किसी द्वारा दिया गया फरसा मुख्यमंत्री के हाथ में है और वह कार्यकर्ता को यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि ‘ गर्दन काट दूंगा तेरी'. सुरजेवाला ने खट्टर पर कटाक्ष करते पूछा कि वह नाराज क्यों है. उन्होंने ट्वीट किया, गुस्सा और अहंकार सेहत के लिए खराब है. वह अपने ही समर्थक को कह रहे हैं कि गला काट दूंगा. जनता उसके बाद क्या करेगी.'

...जब हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर को आया गुस्सा, फरसा लेकर पार्टी नेता से बोले- 'गर्दन काट दूंगा तेरी', देखें VIDEO

VIDEO: पूर्व अफसर पर भड़के मनोहर लाल खट्टर, फरसा दिखाकर दी गर्दन काटने की 'धमकी'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manohar Lal Khattar, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com