विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2017

मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसा : सोनिया, राहुल और ममता ने दुख जताया

इस दुर्घटना में कम से कम 23 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और उनके लिये प्रार्थना की.

Also Read in
मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसा : सोनिया, राहुल और ममता ने दुख जताया
उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन
नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना पर हैरानी और दुख जताया. इस दुर्घटना में कम से कम 23 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और उनके लिये प्रार्थना की.

पढ़ें,   गोरखपुर हादसा: राहुल गांधी ने की पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात, CM योगी बोले-पिकनिक स्‍पॉट न बनाएं

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा, 'मुजफ्फरनगर में उत्कल एक्सप्रेस के दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में जानकर सकते में हूं.  मेरी संवेदना उन परिवारों के प्रति हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है.'

वीडियो : उत्कल एक्सप्रेस पटरी से उतरी


कोलकाता से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्रेन हादसे में मरने वालों के प्रति संवेदना प्रकट की और कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमेशा भारतीय रेलवे की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए.  ममता ने अपने ट्वीट में कहा, 'दुर्घटनाओं की वजह से होने वाली मौतों से हम सबको पीड़ा होती है.  उन परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करती हूं जिन्होंने अपने प्रियजन को खो दिया है.  सुरक्षा हमेशा भारतीय रेलवे की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarnagar, Train Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com