विज्ञापन

आतंकी कमांडर हमजा बुरहान PoK में ढेर, अज्ञात हमलावर ने मारी गोली

पुलवामा हमले में शामिल आतंकी कमांडर हमजा बुरहान पीओके में मारा गया है. वो लंबे वक्त से भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है.

आतंकी कमांडर हमजा बुरहान PoK में ढेर, अज्ञात हमलावर ने मारी गोली

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को एक और बड़ा झटका लगा है. प्रतिबंधित आतंकी संगठन Al-Badr के प्रमुख कमांडरों में शामिल अरजमंद गुलजार उर्फ 'बुरहान हमजा' मारा गया है. सूचना है कि अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वह लंबे समय से भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों में शामिल था और दक्षिण कश्मीर में युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने वाले प्रमुख चेहरों में गिना जाता था.

पाकिस्तान में ली थी ट्रेनिंग

अरजमंद गुलजार मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रत्नीपोरा इलाके का रहने वाला था. वह करीब 7 साल पहले वैध दस्तावेजों के जरिए पाकिस्तान गया था, जहां उसने आतंकी संगठन अल-बद्र जॉइन कर लिया. बाद में वह संगठन का ऑपरेशनल कमांडर बन गया और पाकिस्तान से बैठकर कश्मीर में आतंकियों की भर्ती, फंडिंग और हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क चलाने लगा.

Latest and Breaking News on NDTV

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने उसे लंबे समय से 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में रखा हुआ था. भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने वर्ष 2022 में उसे आधिकारिक रूप से आतंकवादी घोषित किया था. मंत्रालय के अनुसार वह पुलवामा और दक्षिण कश्मीर में आतंक फैलाने, युवाओं को आतंकी संगठनों में भर्ती कराने और आतंकवाद के लिए आर्थिक सहायता जुटाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था.

पुलवामा से आतंकी नेटवर्क का कनेक्शन

पुलवामा लंबे समय से घाटी में आतंकी गतिविधियों का संवेदनशील केंद्र रहा है. इसी क्षेत्र से कई बड़े आतंकी चेहरे सामने आए, जिनमें बुरहान वानी का नाम भी शामिल रहा, जिसने सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रभावित किया था. अरजमंद गुलजार को भी उसी 'डिजिटल कट्टरपंथ' मॉडल का हिस्सा माना जाता है, जिसमें सोशल मीडिया और स्थानीय नेटवर्क के जरिए युवाओं को हथियार उठाने के लिए उकसाया जाता था.

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: ‘लंगड़ा' के इशारों पर हुआ पहलगाम नरसंहार, पाकिस्तान से चला पूरा ऑपरेशन, NIA चार्जशीट में बड़े खुलासे

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, अरजमंद गुलजार का नेटवर्क पुलवामा, शोपियां और अवंतीपोरा क्षेत्रों में सक्रिय था. उस पर आरोप था कि वह पाकिस्तान से बैठकर स्थानीय ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) के जरिए हथियार, फंडिंग और आतंकी निर्देश पहुंचाता था. कई मामलों में उसका नाम विस्फोटक बरामदगी, ग्रेनेड हमलों और आतंकी भर्ती से जुड़ा पाया गया.

यह भी पढ़ें: हमला ऐसे एयरबेस पर जो नक्शे में ही नहीं! पाकिस्तान सेना के गप्पेबाज अधिकारी का वीडियो Viral

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Burhan Hamza PoK, Al Badr Commander Killed, Arjumand Gulzar Burhan Hamza, Terrorist Killed In PoK, Burhan Hamza Pulwama
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com