पटना: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) के घटक दलों के बीच सीट बंटवारा जल्द करने के जनत दल-यूनाइटेड (जदयू) के आग्रह के प्रति बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने असहमति जताई. सीट बंटवारे में देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि चीजें इतनी जल्दी नहीं होतीं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के अध्यक्ष हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि उनकी अयोध्या जाने की इच्छा नहीं है जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में अगले सप्ताह राम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा' समारोह का आयोजन निर्धारित है. लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भाजपा के तत्कालीन कद्दावर नेता लाल कृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार करवाकर ‘राम रथ यात्रा' को रास्ते में ही रोक दिया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित एक सरकारी बंगले में बीमार सत्तर वर्षीय राजद प्रमुख अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ रहते हैं. इस बंगले पर पत्रकारों द्वारा ‘इंडिया' के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर जद (यू) नेताओं द्वारा तेजी दिखाए जाने के सुझाव के बारे में पूछे जाने पर लालू ने कहा, ‘‘क्या ये चीजें इतनी जल्दी हो जाती हैं? सब हो रहा है.''
ये भी पढे़ं:-
"आत्मरक्षा में देश कार्रवाई करते हैं..." : ईरान की पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक पर भारत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं