सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद रविवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर के लखीसराय पहुंचे. यहां जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला. रविवार को ललन सिंह ने एक के बाद एक चार जनसभाओं को संबोधित किया.
Bihar Politics: ललन सिंह बोले- मैं भी हिंदू हूं...
सांसद ललन सिंह ने कहा, "धर्म और आस्था प्रदर्शन की वस्तु नहीं. मैं भी हिंदू हूं और धर्म के प्रति मेरी आस्था भी गहरी है, लेकिन भाजपा वालों की तरह इसे प्रदर्शित नहीं करता. धर्म और धार्मिक स्थल प्रचार के केंद्र नहीं हैं. देशभर में लोगों को इसके माध्यम से मुद्दों से भटकाया जा रहा है. मीडिया को आगे करके प्रायोजित खबरों के माध्यम से भ्रम फैलाया जा रहा है."
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
जनता ने मन बन लिया है...
भाजपा पर हमला करते हुए ललन सिंह ने कहा, " मीडिया को आगे करके प्रायोजित खबरों के माध्यम से भ्रम फैलाया जा रहा है. बिहार सरकार के गिरने से लेकर जदयू में टूट तक की भविष्यवाणी की जाने लगी, जो सच से परे है. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार मजबूत है और आगे लोकसभा का चुनाव भी पूरी एकजुटता के साथ आईएनडीआईए के मंच से लड़ा जाएगा. भाजपा और मोदी की विदाई का रास्ता बिहार दिखाएगा और इसके लिए यहां की जनता ने मन बन लिया है."
ऐसी अटकलें लगायी जा रही थीं कि ललन और लालू की नजदीकीयां से जदयू के शीर्ष नेता नीतीश असहज हो गए थे. हालांकि, इस तरह की अटकलों को दूर करने के उद्देश्य से, नीतीश और ललन शुक्रवार की रात दिल्ली से लौटने पर साथ दिखे थे जहां जद (यू) कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था. ललन ने उन मीडिया संगठनों पर मुकदमा करने की भी धमकी दी है, जिन्होंने यह खबर चलाई थी कि उन्होंने नीतीश को पद से हटाने की साजिश रचने के लिए राजद के इशारे पर यहां जदयू विधायकों की बैठक की थी.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं