महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस को बृहस्पतिवार शाम यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में तीसरी बार सीएम की शपथ ली है.
शपथ ग्रहण समारोह की पूरी तैयारी कर ली गई है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं. वहीं, मेहमानों की सूची भी तैयार हो गई है. उनके शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी के अलावा 'लाडकी बहन' योजना की 1,000 लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है. आइए जानते हैं शपथग्रहण की क्या है खास तैयारियां, कौन-कौन लोग शामिल होंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
42,000 लोग होंगे शामिल
भाजपा नेता प्रसाद लाड ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में करीब 42,000 लोग शामिल होंगे. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी, नौ से दस केंद्रीय मंत्री और 19 मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री समारोह में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि 40,000 भाजपा समर्थकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है तथा विभिन्न धर्मों के नेताओं समेत 2,000 अति विशिष्ट व्यक्तियों (VVIP) के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है.
समारोह में शामिल होंगे ये मेहमान
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री/उपमुख्यमंत्री
- केंद्रीय मंत्री
- साधु-संत
- ‘लाडली बहना' योजना की 1,000 लाभार्थी महिलाएं
- किसान लाभार्थी
- उद्योग, मनोरंजन, शिक्षा और साहित्य जगत की जानी-मानी हस्तियां
- महायुती के सभी घटक दलों- भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के कार्यकर्ता
4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को किया गया तैनात
एक अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा के लिए 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए कम से कम 3,500 पुलिसकर्मियों और 520 अधिकारियों को तैनात किया गया है.
महायुति ने हासिल किया था बहुमत
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए चुनावों में भाजपा ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 132 पर जीत हासिल की, जो राज्य में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. शिवसेना और राकांपा और भाजपा के महायुति गठबंधन के पास 230 सीटों के साथ बहुमत है.
महाशपथ की महातैयारी
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के बृहस्पतिवार शाम होने वाले शपथग्रहण समारोह में सुरक्षा के लिए 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. शपथग्रहण समारोह दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित किया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसमें शामिल होंगे.
देवेंद्र फडणवीस को बुधवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया, जिससे तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में उनके शपथग्रहण का मार्ग प्रशस्त हो गया. महायुति के सहयोगी दलों- भाजपा, शिवसेना और राकांपा के समर्थकों के बड़ी संख्या में समारोह देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर एकत्र होने की उम्मीद है.
- सुरक्षा व्यवस्था के लिए कम से कम 3,500 पुलिसकर्मियों और 520 अधिकारियों को तैनात किया गया है.
- राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) की एक प्लाटून, त्वरित कार्रवाई दल (QRT), दंगा नियंत्रण दल, डेल्टा और बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया गया है.
अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कार्यक्रम में सुरक्षा की निगरानी करेंगे और आजाद मैदान की ओर जाने वाली सड़कों पर भारी यातायात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित यातायात प्रकोष्ठ के 280 से अधिक कर्मी वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करेंगे.
अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के मद्देनजर कुछ मार्गों पर यातायात भी परिवर्तित किया गया है.उन्होंने कहा कि चूंकि आजाद मैदान में पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है, इसलिए यातायात पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर लोकल ट्रेन का उपयोग करने का अनुरोध किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं