विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2012

झारखंड : मजदूर ने पैसे मांगे तो मालिकों ने काट दिए हाथ

पीड़ित मजदूर के मुताबिक वह तीन महीने का बकाया पैसा लेने अपने मालिकों के पास गया था, लेकिन उन लोगों ने पैसे देने से इनकार कर दिया और उसके हाथ काट दिए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची: झारखंड के गढ़वा जिले में मजदूरी मांगने गए एक मजदूर के हाथ काट दिए गए हैं। पीड़ित मजदूर के मुताबिक वह तीन महीने का बकाया पैसा लेने अपने मालिकों के पास गया था, लेकिन उन लोगों ने पैसे देने से इनकार कर दिया और उसके हाथ काट दिए। वह फिलहाल रांची के 'रिम्स' अस्पताल में भर्ती है।

अलियार रजवार नाम का यह मजदूर परिवार को भोजन देने के लिए अपना पैसा मांगने गया था, लेकिन दबंगों ने उसे यह सजा दी। वह भले ही जिंदगीभर के लिए अपंग हो गया, लेकिन प्रशासन कितना संवेदनशील है इसका उदाहरण तब मिला जब इस विषय पर राज्य के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि उनका राज्य क्राइम के मामले में सबसे नीचे है।

पीड़ित मजदूर का कहना है कि उसके मालिक शराब की अवैध भट्टी चलाते हैं। उधर, गढ़वा पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Labourer's Hand Chopped, Ranchi News, Worker's Hand Chopped, मजदूर का हाथ काटा, रांची न्यूज, कर्मचारी का हाथ काटा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com