विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2020

असम पुलिस के बाद अब कुमार विश्वास ने VIDEO शेयर कर बताया - 'रसोड़े में कौन था?'

कुमार विश्वास ने एक ट्वीट में लिखा- 'रसोडे में कौन था? ये थीं, मैं था, कौन था'. उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है.

असम पुलिस के बाद अब कुमार विश्वास ने VIDEO शेयर कर बताया - 'रसोड़े में कौन था?'
कुमार विश्वास ने वीडियो शेयर करके बताया- रसोड़े में कौन था? (फाइल फोटो)
  • रसोड़े में कौन था? डायलॉग सोशल मीडिया पर खूब चर्चित
  • कुमार विश्वास ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया
  • विश्वास ने बताया रसोड़े में कौन था?
नई दिल्ली:

रसोड़े में कौन था? टीवी सीरियल 'सास निभाना साथिया' का यह डायलॉग हाल ही में सोशल मीडिया पर खूब सुनने को मिला. दरअसल, ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन को लेकर असम पुलिस ने एक ट्वीट किया और पूछा- 'रसोड़े में कौन था?'  इसका जवाब भी उसने खुद ही दिया. असम पुलिस के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं. अब इसी लाइन को कुमार विश्वास ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है और बताया है कि 'रसोड़े में कौन था?'

कुमार विश्वास ने एक ट्वीट में लिखा- 'रसोडे में कौन था? ये थीं, मैं था, कौन था'. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा- @kvKutir की कुटिया में रोज़ सुबह पंछियों के लिए दाना निकाला जाता है! आज थोड़ी देर क्या हो गई चिड़िया-कुल की ये नेताइन रसोईघर का पूरा मुआयना कर आईं जैसे कह रही हों कि “भई, हद्द हो गई, सूरज चढ़ आया, दाना कब डालोगे?” या हो सकता है ये भी यही देखने आई हों कि आज “रसौडे में कौन था”

नगांव पुलिस ने अपने ट्वीट में क्या लिखा? 
नगांव पुलिस ने नशीले पदार्थों के तस्करी करने वालों को पकड़ते हुए अपने ट्वीट में लिखा- 'रसोड़े में कौन था? रसोड़े में दो ड्रग्स पेडलर थे. कार्टन में से Livsaf और विटामिन्स निकाल दिए और कोडेक्स और ड्रग्स छुपा दिए. इतने में, टीम नगांव आई और दोनों को उठा लिया.'

वीडियो: सुशांत केस में ड्रग माफिया की जांच हो, जो भी इसके पीछे उसे पकड़ा जाए : अठावले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumar Vishwas, Rasode Mein Kaun Tha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com