रक्षा मंत्रालय की ओर से लद्दाख के कई इलाकों में चीनी सेना की घुसपैठ वाली बात स्वीकारने वाला दस्तावेज मंत्रालय के वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की खबर के बाद कई लोगों ने इसपर सवाल उठाए हैं. हालांकि, इस दस्तावेज को अब वेबसाइट से हटा लिया गया है. कुमार विश्वास ने इस पर सवाल उठाया है. विश्वास ने गुरुवार को एक ट्वीट कर सरकार से इस मसले पर पुष्टि करने को कहा है. उन्होंने यह भी कि 'इतिहास हर नायक की निर्मम समीक्षा करता है.'
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'क्या यह सत्य है @DefenceMinIndia? भारतमाता के शुभ्र आंचल पर चीनी सेना के बूट पड़ें तो हो सकता है आज लोग किसी कारण से सवाल न उठाएँ पर भूलिए मत इतिहास हर नायक की निर्मम समीक्षा करता है.
समय रहते देश को वास्तविकता बताइए व चीन को सच में बताइए कि ये इक्कीसवीं सदी का नया-भारत है.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर एक डॉक्यूमेंट अपलोड किया था, जिसके मुताबिक, लद्दाख के कई इलाकों में चीनी सेना के अतिक्रमण की घटनाएं बढ़ीं. साइट पर अपलोड किए गए इस डॉक्यूमेंट में मंत्रालय ने स्वीकार किया था कि मई महीने से चीन लगातार LAC (Line of Actual Control) पर अपना अतिक्रमण बढ़ाता जा रहा है, खासतौर से गलवान घाटी पैंगोंग त्सो गोगरा हॉट स्प्रिंग जैसे क्षेत्रों में. डॉक्यूमेंट के मुताबिक, चीन ने 17 से 18 मई के बीच लद्दाख में कुंगरांग नाला, गोगरा और पैंगोंग त्सो झील के उत्तरी किनारे पर अतिक्रमण किया है. इसमें कहा गया है कि 5 मई के बाद से चीन का यह आक्रामक रूप LAC पर नजर आ रहा है. 5 और 6 मई को ही पैंगोंग त्सो भारत और चीन की सेना के बीच में झड़प हुई थी. लेकिन इसके कुछ देर बाद ही यह खबर आई कि रक्षा मंत्रालय ने इस दस्तावेज़ को अपनी वेबसाइट से हटा लिया है.
बता दें कि भारत चीन के बीच अप्रैल महीने से ही लद्दाख के कई इलाकों में सीमा विवाद चल रहा है, यह विवाद तब गंभीर तनाव में बदल गया था, जब 15 जून की रात को दोनों देशों के जवानों के बीच हिंसक झड़प हुई थी और इसमें 20 भारतीय जवानों ने अपनी जान दे दी थी. विवाद को सुलझाने के लिए चीन और भारत में सैन्य वार्ता चल रही है. हालांकि, देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस का कहना है कि सरकार देश को चीन के साथ मौजूदा स्थिति पर साफ तस्वीर नहीं दिखा रही है. सरकार से मामले को लेकर स्पष्टीकरण मांगे जा रहे हैं.
Video: रक्षा मंत्रालय के दस्तावेज से खुलासा, चीनी सैनिकों ने की थी घुसपैठ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं